नवरात्र 17 से, नवमी व दशहरा एक ही दिन: घरों में मनाई जाएगी नवरात्रि

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

कोरोना संक्रमण का असर नवरात्र पर भी दिखेगा, डांडिया की खनक सुनाई नहीं देगी

ज्वाला जी। अधिक मास अब समाप्ति की तरफ से है। 16 अक्टूबर को यह खत्म होने जा रहा है। ऐसे में शारदीय नवरात्र आगामी 17 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। इस बार नवमीं व दसमी तिथि साथ होने से 25 अक्टूबर को दशहरा भी उसी दिन मनाया जाएगा। मगर इस बीच नवरात्र घरों में ही सादगी पूर्ण ढंग से मनाई जा सकेगी। डांडिया की ना तो खनक सुनाई देगी और ना ही संगीत लहरियां। कोरोना संक्रमण का असर इस बार हर तीज त्योहार के साथ नवरात्र भी पड़ता नजर आ रहा है। 

इस माह में नवरात्र, दशहरा और शरद पूर्णिमा जैसे पर्व मनाए जाएंगे। गुरुवार को अधिक मास की पूर्णिमा रहेगी। अधिक मास 3 साल में एक बार आता है। इस वजह से इस पूर्णिमा का विशेष महत्व है। कोरोना महामारी में पिछले 6 महीने से धार्मिक कार्यक्रमों पर असर पड़ा है। इसमें नवरात्र, गणेश उत्सव, जन्माष्टमी सहित कई पर्व मंदिरों की बजाय घरों में ही मनाए गए।

 13 अक्टूबर को अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। 16 अक्टूबर को अधिक मास की अमावस्या है। इस दिन अधिक मास खत्म होगा। 17 तारीख को आश्विन मास के शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे है। इस दिन घट स्थापना होगी। 20 अक्टूबर को अंगारक विनायकी चतुर्थी है। 24 तारीख को दुर्गा अष्टमी है। इसे महाष्टमी भी कहते हैं। इस दिन देवी दुर्गा की विशेष पूजा व व्रत किया जाता है। 25 अक्टूबर को दुर्गा नवमी है। दशहरा भी इसी दिन है। 30 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ रास रचाया था। यह श्रीकृष्ण की भक्ति का दिन है। इस दिन महालक्ष्मी का पूजन भी किया जाएगा। 31 अक्टूबर से कार्तिक मास शुरू हो जाएगा। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोमवार, 12 अक्टूबर:कैसा गुजरेगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी सोमवार 12 अक्टूबर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है आज आपके सितारे क्या कहते हैं सोमवार का राशिफल युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942सूर्योदय 06.08, सूर्यास्त 06.23, ऋतु – शरद आश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी, सोमवार, […]

You May Like

Subscribe US Now