Aaj Ka Rashifal शुक्रवार 26 March 2021: इन्हें विरोधियों से रहना होगा सावधान, जानिए किसे होगा आज लाभ

Vivek Sharma
0 0
Read Time:7 Minute, 13 Second

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज मां लक्ष्मी जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शुक्रवार 26 मार्च 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। 

मेष

आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। सगे संबंधियों से मिलने जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन संबंधी स्थिति सुधरेगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी।  कर्ज देते समय  पूरी जानकारी हासिल करें। दफ्तर के किसी सहयोगी की मदद कर सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। 

वृषभ

आज नौकरीपेशा को तबादले की सूचना मिल सकती है। वैवाहिक जीवन मेंमधुरता रहेगी। आपको काम में लाभ होगा। मकान या जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। जोखिम से जुड़े कार्य करने से बचें। किसी मित्र से मुलाकात होगी। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। आप अपनी सभी जिम्मेदारी समय पर पूरी कर पाएंगे।

मिथुन

आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जोखिम वाले कार्य करते समय का सावधानी रखें।  बिना मांगे किसी को सलाह न दें। खानपान काे लेकर सतर्क रहें। आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद परिश्रम करना होगा। कारोबार में प्रगति होगी। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। 

कर्क

आज आपके सभी कार्य  सरलता से होंगे। सगे संबंधियों से कुछ मतभेद की आशंका है। परिवार को साथ लेकर धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बुजुर्गों की सलाह से आपको नई दिशा मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। कुसंगति से बचें।

सिंह

नए कार्य से लाभ होगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। आज आप बेहद शांत और सकारात्मक रहेंगे। आपके व्यवहार की लोग सराहना करेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं।  परिवार सहित यात्रा पर जा सकते हैं। शत्रुओं से सतर्क रहें। अपने जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं। 

कन्या

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। उधार की रकम वापस मिल सकती है। बिना वजह खर्च न करें। आपका किसी से विवाद हो सकता है। किसी योजना में रकम निवेश करने का प्लान बनाएंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।

तुला

जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आगे बढ़ें। आपको धन लाभ होने की संभावना है। जरूरी लेनदेन पूरे होंगे। जोखिम वाले काम करने से बचें। सेहत पर  बुरा असर पड़ सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। किसी की सलाह पर आप निवेश के प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते हैं।  जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। धन लाभ होगा। आपका कार्य आगे बढ़ेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी।

वृश्चिक

सामाजिक कार्यों में आप हिस्सा ले सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी की बात से आज ठेस पहुंच सकती है। आपकी वजह से कई लोगों के काम बनेंगे। आप जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी

धनु

आज आपको शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कर्ज की रकम मिलने की उम्मीद है। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। खर्च ज्यादा होगा। दिनचर्या में परिवर्तन लाएंगे। जुआ, लाटरी से नुकसान हो सकता है। कुसंगति से हानि होगी। व्यापार में प्रगति होगी।

मकर

किसी अपरिचित की बातों पर भरोसा न करें। जल्दबाजी में सौदे न करें। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार सहित घूमने जाएंगे। आज खर्च ज्यादा होगा। पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ

आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से लाभ होगा।  बिना वजह खर्च न करें। अनावश्यक खर्च न करें। बजट प्रभावित होगा। बुजुर्गों का ध्यान रखें। विरोधियों पर नजर रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को लाभ होगा। काम ज्यादा रहेगा। आपको थकान महसूस हो सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। आलस्य न करें। 

मीन

शत्रुओं की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। किसी से विवाद की आशंका है। आज आपको बेहद सावधान रहना होगा। दफ्तर में अनमने ढंग से कार्य करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रभु की आराधना करेंगे। खर्च पर नियंत्रण रख सकते हैं।  बोलचाल के दौरान सावधान रहेें। सेहत बिगड़ने की आशंका बनी है। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, शनिवार, 27 मार्च 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942सूर्योदय 06.15, सूर्यास्त 06.20, ऋतु – बसंत मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत होगी, लेकिन […]

You May Like

Subscribe US Now