आज का राशिफल 4 अप्रैल 2021 Aaj Ka Rashifal 4 April 2021: इन जातकों को मिलेगी बड़ी कामयाबी, ये शत्रुओं पर नजर रखें

Vivek Sharma
0 0
Read Time:7 Minute, 20 Second

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान सूर्यदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। रविवार 4 अप्रैल 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में

मेष

युवाओं को जरूरी सूचना मिल सकती है। व्यवसायी आज अपने व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। किसी की जरूरतमंद मदद कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। ज्यादा जोखिम वाले कार्य करने से बचें।

वृषभ

पैतृक संपत्ति संबंधित कार्य पूरे होंगे। सामाजिक काम आगे बढ़ेंगे। आपको आज शुभ सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। घूमने का प्लान बना सकते हैं। कारोबार में प्रगति होगी। लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें। अपरिचित लोगों से सावधान रहें। कर्ज की रकम वापसम मिल सकती है।

मिथुन

आज विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटेंगे। किसी काम को लेकर दूसरे शहर जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।  कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। निवेश प्रस्ताव मिलने पर जानकारों की सलाह जरूर लें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी।

कर्क

आज आप काफी बिजी रहेंगे। पारिवारिक और दफ्तर की जिम्मेदारियों को निभाने के चलते तबियत पर असर हो सकता है। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कुसंगति और नशापान से दूर रहें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यवसाय का आगे बढ़ाने के लिए कर्ज ले सकते हैं। दंपत्ति घूमने जाएंगे।

सिंह

युवा वर्ग को आज कामयाबी मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। बच्चों की समस्या हल होगी। आज का दिन अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों की मदद कर सकते हैं। जमीन या सोने में निवेश का प्लान  बना सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा। विद्यार्थियों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। धन लाभ होगा।

कन्या

धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आज ज्यादा खर्च करने से बचें। कारोबार में कुछ नुकसान होने की आशंका है। शत्रुओं पर नजर रखें। किसी काम के पूरा नहीं होने से तनाव हो सकता है। किसी से मतभेद की स्थिति बन सकती है।  कर्ज की रकम वसूली नहीं हो पाएगी। व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी कार्य को न टालें। आलस्य न करें।

तुला

आज का दिन अच्छा रहेगा।  आपकी परेशानी दूर होगी। किसी मित्र के मदद से काम पूरा कर पाएंगे। नौकरी करने वाले जातक आज खुश रहेंगे। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। युवा खुश रहेंगे। बाहरी खानपान को टालें। सेहत बिगड़ सकती है। धर्म-कर्म के कार्य में शामिल होंगे। बुजुर्गों की सेवा करें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

वृश्चिक

आज आप की वजह से कई लोगों के कार्य सिद्ध होंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सराहना होगी। निवेश के लिए फिलहाल समय ठीक नहीं है। किसी से तनाव के चलते आपका काम प्रभावित होगा। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। दिनचर्या में परिवर्तन ला सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी।  विवादों से दूर रहें। 

धनु

आज का दिन अच्छा रहेगा। समाज से जुड़े कार्यों को पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य पूरे होंगे। नया कार्य आगे बढ़ेगा। युवाओं के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। पुरानी बीमारी ठीक होने से खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके शत्रु परास्त होंगे।

मकर

किसी से आज आपको नुकसान हो सकता है। पहुंच सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। काफी मेहनत करने के बाद भी काम पूरा नहीं होने से तनाव में आ सकते हैं। धन लाभ होगा।  उधार की रकम वापस मिलेगी। किसी संबंधी से विवाद हो सकता है। किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। अप्रिय सूचना मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। अपरिचितों से सावधान रहें। युवा खुश रहेंगे।

कुंभ

आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन नुकसान की आशंका है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। लेनदेन करते समय सावधान रहें। शत्रु शांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।  परिवार के किसी सदस्य की मदद कर पाएंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। यात्रा को टालें। ज्यादा जोखिम न लें।

मीन

आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी।  घरेलू समस्याओं को सुलझा पाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। जरूरी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चैत्र कृष्ण पक्ष नवमी, सोमवार, 05 अप्रैल 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि: पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में […]

You May Like

Subscribe US Now