बेहतर कनेक्टिविटी के लिए गूगल लेकर आया नया फीचर

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

दुनिया की दिग्गज तकनीकि कंपनी गूगल ने एक नए फीचर फास्ट पेयर का ऐलान किया है ताकि कंपनी की सभी डिवाइसे साथ में बेहतर तरीके से काम कर सके। कंपनी ने कहा है कि अब तक 3.6 करोड़ बार लोगों ने फास्ट पेयर का उपयोग अपने एंड्रॉयड फोन को सोनी, माइक्रोसॉफ्ट, जेबीएल, फिलिप्स, गूगल सहित कई मशहूर ब्रांडो के ब्लूटूथ डिवाइसों के साथ कनेक्ट करने में किया है।

एंड्रॉयड में इंजीनियरिंग के क्षेत्र के वीपी एरिक के ने मंगलवार को गूगल के आई / ओ सम्मेलन में कहा है, “आने वाले महीनों में हम फास्ट पेयर को कई और डिवाइसों में लेकर आ रहे हैं जैसे कि बीट्स के हेडफोन्स, बीएमडब्ल्यू और फोर्ड की कारें इत्यादि। एक सिंगल टैप के साथ ही आप एंड्रॉयड फोन को ईयरबड्स, स्पीकर्स, वीयरेबल्स या कार जैसे अपने किसी भी पसंदीदा एक्सेसरीज के साथ पेयर कर सकते हैं।”

एरिक ने आगे कहा, “हम रिमोट-कंट्रोल फीचर्स पर भी काम कर रहे हैं ताकि आप सीधे अपने एंड्रॉयड फोन से आसानी से अपने टीवी को नेविगेट कर सके। ऐसे में अगर टीवी का रिमोट पास में न भी हो तो भी आप अपने पसंदीदा शो का आनंद ले सकेंगे।” एंड्रॉयड फोन्स में इस इन-बिल्ट रिमोट कंट्रोल फीचर की शुरूआत इस साल के अंत तक होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैक्सीन स्लॉट को लेकर जरूरी सूचना पढ़े और सांझा करेंवैक्सीन 18-44

वैक्सीन स्लॉट को लेकर जरूरी सूचना पढ़े और सांझा करेंवैक्सीन 18-44 हिमाचल हिमाचल प्रदेश में कोविन पोर्टल पर स्लाट बुकिंग का टाइम अब 12 जिलों के लिए एक ही होगा।2:30 PM – 3:00 PMबुकिंग पहले की तरह वैक्सीन लगने से दो दिन पहले होगी।वैक्सीन सोमवार और गुरुवार को ही लगेगी। […]

Subscribe US Now