एक्टिव हुई वीरांगना , एक्टिवा पर सवार होकर रोकेगी क्राइम अगेंस्ट वूमेन

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

शिमला। पहाड़ सी मजबूत हिमाचल की महिला पुलिस अब और भी सशक्त हुई है। क्राइम अगेंस्ट वूमेन के खिलाफ महिला पुलिस के पास एक नया हथियार आया है। ये हथियार दो पहियों वाला है।वीरांगना ऑन व्हील्स नामक मुहिम से क्राइम अगेंस्ट वूमेन के खिलाफ लड़ाई अब और भी कारगर होगी। यदि देवभूमि की किसी बेटी, बहन या मां के खिलाफ कोई बुरी नजर उठाएगा तो शिकायत मिलते ही महिला  पुलिस की वीरांगनाएं तुरंत मौके पर पहुंच कर असामाजिक तत्वों की खबर लेंगी।गुरूवार को जिला  पुलिस की वीरांगनाओं को 20  होंडी एक्टिवा दी गई। एसपी मोहित चावला ने स्कूटी पर सवार वीरांगनाओं का निरीक्षण किया।और उन्हें थानों में ड्यूटी निभाने के लिए रवाना कर दिया।जिले  में हर थाने में महिला हैल्प डैस्क की स्थापना की गई है। यहां शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं की समस्याओं को सुलझाया जाता है। अब इन्हीं हैल्प डेस्क में 20  एक्टिवा क्राइम अगेंस्ट वूमेन के खिलाफ एक्टिव रोल निभाएंगी।जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक़वाटर कमल वर्मा ने बताया कि  यदि किसी महिला के खिलाफ कोई अपराध होता है तो उसकी सहायता के लिए तुरंत मौके पर पहुंचना जरूरी है। हिमाचल पुलिस की महिला कांस्टेबल इनका संचालन करेंगी। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें अकसर देखने में आती हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों की शिकायत होने पर महिला पुलिस की ये एक्टिवा टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर मनचलों को सबक सिखाएंगी।गोरतलब है  कि हिमाचल पुलिस में महिला कर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राज्य पुलिस में महिलाओं की अहमियत बढ़ी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल का एक गांव जिसे 75 वर्षों के बाद मिली सड़क की सौगात

मण्डी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के धर्मपुर कस्बे में एक गांव ऐसा  है जिसे आजादी के 75 वर्षों के बाद भी सड़क की सौगात मिली है । भाजयुमो के नेता रजत ठाकुर की कोशिशों से इस गांव के लोगों को सड़क की सुविधा मिली । सरकाघाट के धर्मपुर क्षेत्र […]

You May Like

Subscribe US Now