8 अगस्त 2021 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal 8 August 2021: जानिए भगवान सूर्यदेव की विशेष कृपा किन जातकों पर होगी।

Vivek Sharma
0 0
Read Time:7 Minute, 58 Second

8 अगस्त 2021 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal 8 August 2021:  श्रावण कृष्ण पक्ष – अमावस्या तिथि, आज रवि-पुष्य योग की स्थिति बन रही है।व्यतिपात योग रहने के साथ चंद्र का गोचर कर्क राशि पर होगा। जानिए भगवान सूर्यदेव की विशेष कृपा किन जातकों पर होगी। आइए यहां जानते हैं। रविवार 8 अगस्त 2021 के राशिफल के बारे में….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपका मन धर्म-कर्म में लगेगा। आप बेहद शांत अनुभव करेंगे। पुराने मतभेद सुलझने के कारण आपको सकारात्मक रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से लेनदेन न करें। बातचीत करते समय सतर्क रहें। निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। विरोधियों पर नजर रखें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आपका दिन शानदार रहेगा। नई जानकारी मिलेगी। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिलेगी। अच्छा का दिन अच्छा बीतेगा। महिला वर्ग से लाभ होगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। वाहन सावधानी से चलाएं

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आपकाे आज घाटा हो सकता है। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। वाणी पर संयम रखें। काम की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। दिन सुकून के साथ बीतेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होगें। किसी काम में लाभ की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। बच्चों की दिक्कतें दूर करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

अधिक काम होने के कारण कुछ दिक्कत महसूस करेंगे। हालांकि परिवार वालों के सहयोग से आपको कुछ राहत मिल सकती है। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे।आपका अधिक खर्च होगा। बजट प्रभावित हो सकता है। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता न करें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आपको धन लाभ होगा। आपको किसी बुद्धिजीवी की मदद मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद सुलझ सकते हैं। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। विवाहित आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कारोबार में लाभ होगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आपका किसी से विवाद हो सकता है। दफ्तर में काम के दबाव के कारण थकान महसूस करेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अचल संपत्ति को लेकर विवादित स्थिति निर्मित होने की आशंका है। तनाव को कम करने का प्रयास करें। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। 

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपको लाभ होने की संभावना है। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। युवाओं को ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। सेहत बिगड़ सकती है। ज्यादा रात तक कार्य न करें।अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। दफ्तर में अफसर से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कारोबार में लाभ की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी की सलाह से आपके कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

कुछ लोगों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। दफ्तर में काम का दबाव रहेगा। किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा। जरूरी फैसले परिवार के लोगों से पूछकर लें। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। आप प्रसन्न रहेंगे। सेहत में सुधार होगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आपकी पुराने मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की जानकारी मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। काम पूरे होंगे। खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे 

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

सामाजिक कार्यों में आज हिस्सा लेंगे। आपकाे कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। कार्य को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य सेवा में ज्यादा खर्च होगा। आपका बजट प्रभावित हो सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृक्षारोपण समारोह मे श्री सुरेश भारद्वाज ने चैडविक फाल मे पौधरोपण किया

जिसका आयोजन सेवा निवृत कर्मचारी संगठन, विकास खंड, टूटू, शिमला ने चैडविक फाल मे किया । सेवा निवृत कर्मचारी संगठन, विकास खंड ने माननीय मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज के समक्ष अपनी मांगे रखी। जिसमे चैडविक फाल का सौंदर्यीकरण करना ओर स्ट्रीट लाइट लगाना, सांगटी से संन्होग तक।ओर 8 मांगो का […]

You May Like

Subscribe US Now