9 अगस्त 2021 सोमवार का राशिफल Horoscope for Monday 9 August 2021:जानिए भोलेनाथ की कृपा किन पर बरसेगी

Vivek Sharma
0 0
Read Time:9 Minute, 22 Second

Aaj Ka Rashifal 9 August 2021 आज का राशिफल 9 अगस्त 2021 :  श्रावण शुक्ल पक्ष – प्रतिपदा तिथि, आज गंडमूल की स्थिति बन रही है। अश्लेषा नक्षत्र होने के साथ ही वरीयान योग निर्मित होगा।चंद्र का गोचर सुबह 9.50 बजे तक कर्क राशि पर  तत्पश्चात सिंह राशि पर होगा। जानिए आज सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान महादेव की विशेष कृपा किन जातकों पर होगी। आइए यहां जानते हैं। सोमवार 9 अगस्त 2021 के राशिफल के बारे में….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

कारोबार में उन्नति होगी। पारिवारिक परेशानी दूर करने बुजुर्गों की सलाह ले सकते हैं। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक समस्या दूर होगी। अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर चलें। पुरानी बीमारी उभर सकती है। छात्रों की समस्या दूर होगी।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। स्वभाव में सहजता और सरलता परिलक्षित होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपका कामकाज आगे बढ़ेगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। खानपान का ध्यान रखें। बाहर की चीजें खाने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। आज परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। आज मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। आपको लगभग सभी कामों में कामयबी मिलेगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद का हल निकलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। यात्रा को टालने का प्रयास करें। जरूरत होने पर ही खर्च करें। बचत योजनाओं में निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। बुजुर्गों की पुरानी बीमारी उभर सकती है। देर रात तक जागने से सेहत बुरा असर हो सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज कारोबार में उन्नति के साथ नए साधनों में बढ़ोतरी होगी। सहयोगियों से सहायता मिलेगी। सही समय पर आपकी मदद से परिवार की किसी समस्या का समाधान होगा। नए कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। नया काम शुरू करने से पहले बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। अपनी सेहत को संतुलित रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी को पूरा समय दें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज नई योजनाएं बनेंगी। छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करना चाहिए। ताकि आने वाले समय में वे बेहतर परिणाम हासिल कर सकें। आप अपने आर्थिक उन्नति के लिए नया प्लान बनायेंगे। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा है। घर के बुजुर्ग  की सेहत में सुधार दिखेगा। कारोबार में उन्नति और तरक्की के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। काम के नहीं होने पर निराश न हों।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

युवाओं के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। कैरियर की गति आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपका कामकाज अच्छा चलेगा। सगे संबंधियों से चर्चा होगी। संपत्ति विवाद का हल निकल सकता है। आज आप सकारात्मक रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज परिवार के लोगों के साथ किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अधिक काम की वजह से थकान महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन सखी रहेगा। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। बुजुर्गों की सलाह से आपके कुछ काम पूरे होंगे। मित्रों से मुलाकात होगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज कामयाबी मिलेगी। धन संबंधी दिक्कत दूर होगी । आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी वजह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। आपका काम आगे बढ़ेगा। कारोबार को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। मित्रों से मदद मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है। बातचीत करने के दौरान सतर्क रहें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज सावधान रहें। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अच्छी तरह सुनिश्चित करें। किसी काम को पूरा करने में आलस्य न करें। नई जिम्मेदारी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपको खुशखबरी मिल सकती है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी से विवाद होने की आशंका है। विरोधियों से सतर्क रहें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दिनभर व्यस्तता में बीतेगा। परिवार के किसी सदस्य की बात से ठेस पहुंच सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आफिस में सावधान रहना होगा। कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है। बातचीत के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। सेहत खराब हो सकती है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर सकेंगे। काराेबारियों का किसी से विवाद हो सकता है। बोलचाल के दौरान सतर्कता रखें। बाहर के खानपान से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। अपरिचित व्यक्ति के सामने निजी चर्चा न करें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में दिक्कत हो सकती है। 

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में सहयोगियों का साथ सामंजस्य बना रहेगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी जरूरी कार्य से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नए काम से आपको लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। तनाव लेने से बचें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवकाश के बाद विधानसभा सत्र आज से

शिमला, 9 अगस्त: 2 दिन के अवकाश के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। विधानसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। Post Views: 1,472

Subscribe US Now