हिमाचल कैबिनेट निर्णय: बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य, 11 से 22 अगस्त तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

बैठक में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने प्रदेश में 11 से 22 अगस्त तक स्कूलों को विद्यार्थियों के बंद रखने का फैसला लिया है। हालांकि शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आएंगे।

 हिमाचल में अब बाहरी राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। रिपोर्ट न होने की स्थिति में कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। वहीं राज्य में अब 50 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ ही बसों को चलाने का फैसला लिया गया है। कैबिनेट का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। 

कैबिनेट के फैसले

*  शिक्षकों को आना होगा स्कूल, ऑनलाइन जारी रहेगी पढ़ाई

*  बेटी है अनमोल योजना में अब सरकार देगी 21 हजार रुपए

*  टेट की वैधता भी अब लाइफ टाइम के लिए

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 419 मामले आए, इसमें सबसे ज्यादा चंबा में 109 हैं

चंबा में एक साथ 109 निकले संक्रमित, शिमला में दो मरीजों ने तोड़ा दम हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 419 मामले आए, इसमें सबसे ज्यादा चंबा में 109 हैं। इसके साथ ही कोरोना से शिमला में दो मौतें हुई हैं। गई। जिलों में , बिलासपुर में 24, चंबा […]

Subscribe US Now