India Vs England:मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉड्र्स में खेला जा रहा, पहली पारी में भारत के 364 रन, इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर बनाए 50 रन

Vivek Sharma
0 0
Read Time:4 Minute, 3 Second

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉड्र्स में खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहली पारी में 364 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर 50 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोरी बन्र्स और जो रूट क्रीज पर हैं। मोहम्मद सिराज ने 15वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। उन्होंने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर डॉम सिबली और अगली गेंद पर हसीब हमीद को पैवेलियन भेजा। सिराज ने सिबली को 11 रन के निजी स्कोर पर लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। फिर हमीद को शून्य पर क्लीन बोल्ड किया। भारत ने दूसरे दिन तीन विकेट पर 276 रन से आगे खेलना शुरू किया और सिर्फ 88 रन बनाने में सात विकेट गंवा दिए। भारत की ओर से लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 129 रनों की पारी खेली। जेम्स एंडरसन ने इस टेस्ट में 5 विकेट लिए।

उन्होंने रोहितए पुजारा, रहाणे, इशांत और बुमराह को आउट किया। टीम इंडिया ने पहली पारी में भले ही उम्मीद से कम रन बनाए हों, लेकिन आंकड़ा भारतीय खिलाडिय़ों और फैंस को राहत जरूर देगा। इस ग्राउंड पर अब तक 51 बार किसी टीम ने मैच की पहली पारी में 350 या इससे अधिक का स्कोर बनाया है। ऐसा करने वाली टीम को 28 मैचों में जीत मिली है। सिर्फ 2 बार हार झेलनी पड़ी है। 21 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। भारत ने 276 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सेशन में लंच तक 70 रन बनाने में चार विकेट गंवा दिए। लोकेश राहुल 129 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रहाणे भी 1 रन बनाकर आउट हुए। उनका खराब फॉर्म जारी है। वहीं ऋषभ पंत 37 रन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। मोहम्मद शमी शून्य पर पैवेलियन लौटे। लंच के बाद भारत ने 28 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। जडेजा ने 40 रनों की पारी खेली।

भारतीय ओपनर केएल राहुल ने इंग्लैंड के साथ जारी लॉड्र्स टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। राहुल लॉड्र्स में शतक लगाने वाले केवल तीसरे भारतीय ओपनर बने हैं। उनकी इस पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है और सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकमानाएं मिल रही हैं। इस बीच बालीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी राहुल के इस शतक की सराहना की है। राहुल की तारीफ को फैंस बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से जोड़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर पूछ भी रहे हैं कि उनकी शादी कब होगी। सुनील शेट्टी ने राहुल की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा, क्रिकेट के मक्का में शतक, अच्छा खेले बाबा। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर काफी कमेंटस आने शुरू हो गए हैं। फैंस सुनील शेट्टी से पूछ रहे हैं कि क्या अब अथिया और राहुल का रिश्ता पक्का समझें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किन्नौर जिला पर कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। निगुलसरी में फिर बस पर गिरे पत्थर

किन्नौर जिला पर कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी निगुलसरी के उसी स्पॉट पर एक और बस गिरती चट्टानों की चपेट में आ गई। इस हादसे में दो यात्री घायल हो गए। साथ ही बस को भी नुकसान पहुंचा है। सुंदरनगर डिपो की […]

You May Like

Subscribe US Now