कुल्लू: नेशनल हाईवे पर खड़ी वोल्वो बस में लगी आग, पल भर में राख हुई गाड़ी

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 10 Second

कुल्लू मुख्यालय के साथ रामशिला वैष्णो माता मंदिर के समीप वीरवार को कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर खड़ी वोल्वो बस में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह साढ़े दस बजे वैष्णो माता मंदिर के समीप एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस से धुआं और आग की लपटें उठते देख आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। बताया जा रहा है कि पिछले करीब डेढ़ साल से यह वोल्वो बस यहां सड़क किनारे खड़ी हुई थी और इसे कोई यहां से ले भी नहीं जा रहा था। अग्निशमन अधिकारी दुर्गा सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 20 अगस्त 2021 Aaj Ka Rashifal 20 August 2021 :आज धन के मामले में इन राशियों का किस्‍मत दे रही है साथ

श्रावण शुक्ल पक्ष –  त्रयोदशी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने के साथ ही आयुष्मान योग रहेगा। आज सर्वार्थसिद्धि योग और रवियोग रहेगा। चंद्र का गोचर मकर राशि पर होगा। जानिए आज शुक्रवार को मां लक्ष्मी जी  की कृपा किन जातकों पर होगी। आइए यहां जानते हैं। शुक्रवार 20 अगस्त 2021 के […]

You May Like

Subscribe US Now