हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के समीप एचआरटीसी की बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 32 लोग घायल हो गए।

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 52 Second

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के जोहड़जी-बद्दी मार्ग पर ठेडपुरा के समीप एचआरटीसी की बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 32 लोग घायल हो गए। घायलों को नालागढ़, पट्टा स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में उपचार करवाया गया। वहीं, गंभीर घायल पांच लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। प्रशासन ने 18 घायलों को त्वरित राहत दी है। नालागढ़ डिपो की सुआ से साढे़ छह बजे बस वाया जोहड़जी होते हुए बद्दी आ रही थी।

ठेडपुरा के समीप चालक राजेंद्र सिंह बस से नियंत्रण खो बैठे और बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में 32 सवारियां सवार थीं। इस दौरान बस ने कई पलटे खाए और गहरी खड्ड में जाकर रुक गई। बस के अगले दोनों टायर टूट कर एक पलटा खाने के बाद टूट कर गिर गए थे। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और घायलों को स्थानीय लोगों की मद्द से मुख्य मार्ग पर लाया गया। वहां से निजी वाहनों और एंबुलेंस में लोगों को नालागढ़ और पट्टा लाया गया। कुछ लोग अपने निजी वाहनों से उपचार करने चले गए।

बस में सवार मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह, श्याम लाल, रामचंद, सुमित्रा, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, हरदेव, लीला धर, रीना देवी, आरुषि, विद्या देवी, चंपा देवी, रामकरण, उमेश, राकेश, बाबू राम, रेखा, सुमित, शारदा, सुरेंद्र को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनके अलावा कुछ लोगों को पट्टा और निजी अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

चालक राजेंद्र सिंह, श्याम लाल, रामचंद, उमेश और रीना देवी की हालत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। प्रशासन ने इन्हें पांच-पांच हजार की फौरी राहत दी जबकि 13 अन्य घायलों को दो-दो हजार दिए हैं। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। घायल को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पांच लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने ओ.पी. महाजन के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दि ट्रिब्यून के खेल सम्पादक रोहित महाजन के पिता ओ.पी. महाजन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शुक्रवार सायं शिमला में अंतिम सांस ली। ओ.पी.महाजन एचपीएसईबी से मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह 84 वर्ष के थे।         […]

You May Like

Subscribe US Now