हिमाचल :रोहड़ू की बेटी रेणुका सिंह का पहली बार इंडिया महिला टीम में हुआ चयन

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

हिमाचल प्रदेश शिमला के रोहड़ू से संबंध रखने वाली रेणुका का इंडिया की महिला क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। रेणुका ऑस्ट्रेलिया में होने वाली सीरीज में 12 दिसंबर को हिस्सा लेंगी। रेणुका का चयन बतौर गेंदबाज इंडिया की टीम में हुआ है।
रेणुका रोहड़ू के परसा गावं से है। उन्होंने ट्रेनिंग हिमाचल के धर्मशाला में स्थित क्रिकेट अकादमी से ली है। रेणुका ऑस्ट्रेलिया में 12 से 25 दिसंबर में होने वाले वनडे और टेस्ट मैच में भाग लेंगी।

दो जनवरी 1996 को जन्मी रेणुका सिंह ने 2011 में अंडर-19 हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम से अपने करियर की शुरुआत की थी और सत्र 2018-19 में महिला अंडर-23 टी-20 चैलेंजर ट्राफी व महिला सीनियर चैलेंजर ट्राफी में भाग लिया था। साल 2019 में रेणुका सिंह ने इंडियन बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन व इंग्लैंड महिला टीम के बीच हुए मैच में भाग लिया था।

इसके अतिरिक्त 2019-20 में इंडिया ए टीम के लिए भी रेणुका का चयन हुआ था। जिसने आस्ट्रेलिया ए टीम के विरुद्ध मैच खेला था तथा उन्होंने महिला टी-20 चैलेंजर 2019-20 और महिला टी-20 कुआदीरंगुलर सर्विस 2019-20 में भी भाग लिया।हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक अरुण सिंह धूमल ने राज्‍य की बेटियों का इंडिया टीम में चयन होने पर खुशी जाहिर की है और होने वाली सीरीज में उम्दा प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री को 32 आईसीयू पेशेंट माॅनिटर्ज भेंट किए

 आईसीआईसीआई फाउंडेशन और आईसीआईसीआई बैंक द्वारा अस्पतालों में मरीजों के उपयोग के लिए आज यहां 32 आईसीयू पेशेंट माॅनिटर्ज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किए गए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस पुनीत कार्य के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन और बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान प्रदेश […]

You May Like

Subscribe US Now