पहली सितंबर को बड़ा भंगाल में स्वर्णिम हिमाचल कार्यक्रम मनाया जाएगा, रौशनी से नहाएगा बड़ा भंगाल

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second

 स्वर्णिम हिमाचल मना रहे हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को जगमगाने की योजना है। राज्य सरकार के निर्देशों पर बिजली बोर्ड इस काम को अंजाम देगा, जिसके एक टीम बड़ा भंगाल गई है। बताया जाता है कि शिमला व चंबा के अधिकारी इसमें शामिल हैं, जो पैदल यात्रा कर बड़ा भंगाल पहुंच रहे हैं।

ये लोग होली से पैदल चले हैं, जो मंगलवार शाम को वहां पहुंचे। पहली सितंबर को बड़ा भंगाल में स्वर्णिम हिमाचल कार्यक्रम मनाया जाएगा, जिसमें वहां के लोगों को एलईडी का वितरण करने की योजना है। बताया जाता है कि इस दुर्गम क्षेत्र को रौशन करने के लिए एक वृहद योजना बनाई गई है।

आने वाले दिनों में यहां पर हिम ऊर्जा के माध्यम से गरीब परिवारों को 250 वॉट के सोलर प्लांट वितरित किए जाएंगे। पिछले दिनों पांगी में भी बीपीएल परिवारों को सोलर प्लांट दिए गए, जिससे उनके घरों में फैला अंधेरा दूर हुआ है। इसी तरह की जरूरत बड़ा भंगाल को भी है जोकि बेहद दुर्गम क्षेत्र है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने जगदीश भट्ट(वरिष्ठ पत्रकार) के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार जगदीश भट्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने  28 अगस्त, 2021 को देहरादून में अंतिम सांस ली। वह 72 वर्ष के थे और 1996 से 2013 तक शिमला में प्रधान संवाददाता टाइम्स आॅफ इंडिया रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगदीश भट्ट वरिष्ठ […]

Subscribe US Now