Read Time:47 Second
यह हादसा शिमला के शोधी के पास हुआ है। यहां पर निजी बस ( HP-62-7484) व बाइक (HP-63B 5673) की आमने सामने टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। मृतक युवक की पहचान राजेश कुमार गांव गत्ताघार जिला सिरमौर के रूप में हुई है जबकि घायल कृपाराम को सीएचसी शोधी से आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में कर लिया है तथा घायल को आईजीएमसी पहुंचाया जा रहा है।
Post Views:
421


