मोहाली से राजधानी शिमला घूमने आए हुए पर्यटक ठगी का शिकार , 1 लाख 40 हजार ठग लिए गए

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second
  • शिमला सदर थाना में इसी तरह की एक शिकायत माेहाली के रहने वाले पर्यटकाें ने की है. आराेप है कि क्लब-21 में पैकेज देने के नाम पर उन्हें गुमराह किया गया और 1 लाख 40 हजार ठग लिए.
  • ईमेल के माध्यम से उन्होंने अपनी शिकायत सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है. सदर पुलिस ने पर्यटकाें को शिमला बुलाकर पूछताछ की है.

पुलिस के पास पहुंची शिकायत में मोहाली सेक्टर-78 की रहने वाली महिला ने बताया कि वह 27 अगस्त 2021 को अपने Husband अंकित लाल के साथ शिमला घूमने आई थी. अगले दिन यानी 28 अगस्त को वह मालरोड पर घूमने के लिए Husband के साथ पहुंची. यहां पर काफी भीड़ थी और कुछ लोग टूरिस्टों को विभिन्न तरह के पैकेज के बारे में बता रहे थे. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वह मालरोड पर घूम रहे थे तो उन्हें वहां पर अमरीश और नीतीश नाम के दो लाेग मिले, उन्होंने कहा कि वह लोगों को लक्की कूपन दे रहे हैं, अगर वह कार्ड को स्क्रैच करते हैं तो जो भी उपहार आएगा उन्हें वह इनाम मिलेगा. ऐसे में उन्होंने कूपन ले लिया और कूपन में एक उपहार भी मिला जिसके बाद वे उन्हें होटल ब्रिज व्यू प्रीमियम ले गए.

महिला ने बताया कि होटल पहुंचने पर उनका परिचय अरुण चौधरी, दीपा शर्मा, निष्ठा कुमारी और रजनीकांत से हुआ. दीपा शर्मा ने उन्हें क्लब-21 पैकेज से परिचित करवाया और बाद में अन्य लोग पैकेज के बारे में और जानकारी देने आ गए. महिला का कहना है कि आराेपियाें ने कहा कि अगर उन्हें 10 Years की सदस्यता लेनी है तो इसके लिए उन्हें 1 लाख 40 हजार देने होंगे. ऐसे में उन्हाेंने भी ये पैसे दे दिए.

महिला का कहना है कि जब उन्हाेंने इस संबंध में किसी से जानकारी ली ताे पता लगा कि उनके साथ धाेखा हुआ है. वहीं, इस संबंध में डीएसपी हेड क्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि महिला की इमेल से शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने एम्स के अधिकारियों को निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बिलासपुर जिला के कोठीपुरा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एम्स के निर्माण से सम्बन्धित सभी मुद्दों का समाधान करने […]

You May Like

Subscribe US Now