हिमाचल में घर के आंगन में खड़ी स्कूटी का 2 000 का चालान, पढ़ें पूरी कहानी

Vivek Sharma
0 0
Read Time:3 Minute, 8 Second

दिलचस्प है चालान कटने की कहानी

इस चालान की पूरी कहानी दिलचस्प है। सुस्त पुलिस महकमे की चुस्त रवैये को उजागर करती है। दरअसल, कसौली थाना के कुठाड़ चौकी की पुलिस ने शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे एक ऐसी स्कूटी का चालान कर दिया, जो उस वक्त अर्की उपमंडल के डुमेहर पंचायत के कोट गांव में एक मकान के आंगन में खड़ी थी। स्कूटी मालिक के मोबाइल पर जैसे ही चालान कटने का मैसेज आया। उसके होश उड़ गए। स्कूटी सामने खड़ी थी, और ट्रिपल राइडिंग के आरोप में 2000 रुपए का चालान कट गया।

हिमाचल की सोलन पुलिस का एक चालान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस को खासी किरकिरी का सामना भी करना पड़ रहा है। सोलन के अर्की में घर के आंगन में खड़ी स्कूटी का 2 हजार का चालान काट दिया गया। हैरान कर देने वाली बात रह है कि घर के आंगन में खड़ी स्कूटी का ट्रिपल राइडिंग का हवाला देकर चालान काट दिया गया। 

हुआ यूं कि कसौली थाना के कुठाड़ चौकी की पुलिस ने शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे एक ऐसी स्कूटी का चालान कर दिया, जो उस वक्त अर्की उपमंडल की डुमेहर पंचायत के कोट गांव एक मकान के आंगन में खड़ी हुई थी। स्कूटी मालिक के मोबाइल में जैसे ही चालान कटने के मैसेज आया तो उसकी पांव तले जमीन ही खिसक गई। स्कूटी उनके घर के आंगन में खड़ी हुई थी और बनलगी में ट्रिपल राइडिंग का 2 हजार रुपए का चालान कट गया था। 

यह माजरा उनकी भी समझ में नहीं आ रहा था। मालिक की माने तो वे अपनी स्कूटी को बनलगी तो दूर कुनिहार से आगे भी नही ले गए। जब स्कूटी मालिक ने इस चालान को लेकर पुलिस अधिकारियों से बात की

चालान किया था मोटरसाइकिल

अब सवाल यह उठता है कि चालान की मोटरसाइकिल में स्कूटी का नम्बर कैसे आ गया। अब शक इस तरफ भी किया जा रहा है कि ही ऐसा तो नहीं था कि मोटरसाइकिल पर फर्जी नम्बर लगा था। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। एसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मोटर साइकिल का चालान किया गया है। अब स्कूटी का कैसे हो गया इसको लेकर जांच चली हुई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि स्कूल खोलने में जल्दबाजी नहीं, 19 सितंबर तक दोबारा बंद करने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश में 15 सितंबर से विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के आसार कम है। विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को 19 सितंबर तक दोबारा बंद करने की तैयारी है। राष्ट्रपति दौरे के चलते भी स्कूलों को फिलहाल बंद रखने की योजना है। अभी परीक्षाओं के चलते 14 सितंबर तक विद्यार्थियों […]

You May Like

Subscribe US Now