आज का राशिफल 15 सितंबर 2021 Aaj Ka Rashifal 15 September 2021 :बुधवार को इन राशियों के खुल सकते हैं किस्मत के ताले

Vivek Sharma
0 0
Read Time:7 Minute, 51 Second

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान श्री गणेश जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। बुधवार 15 सितंबर 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  आपके धन में वृद्धि के योग हैं। कार्यस्थल में आज आपकी सराहना होगी। आप अपने सुलझे हुए व्यक्तित्व के चलते अपने विरोधियों को आसानी से अपने पक्ष में कर लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें, समय-समय पर डाक्टर से सलाह जरूर लें। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी मित्र से मुलाकात होगी।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपको कुछ मामलों में कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार की हालत बेहतर रहेगी। रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। पूंजी निवेश के लिए अच्छा समय नहीं है। छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन सावधानी के साथ वाहन चलाएं। अनजान लोगों से सावधान रहें। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आपकी आज किसी मुद्दे पर असहमति हो सकती है। आप अपनी योग्यता से सफलता हासिल करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवहार में चिड़चिड़ापन हावी रहेगा। इस समय आपके साथ अनचाही घटना होने की आशंका है।  आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार की छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए ध्यान दें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा।  आपको आज लाभ और हानि दोनों हो सकती है।  क्रोध न करें। परिवार के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रखें। जीवन में बहुत अच्छी स्थिति है। घर के बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। पार्टनर के साथ अपनी अच्छी-बुरी बातों को साझा जरूर करें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

  

आज सकारात्मक रवैया रखें। किसी बात को लेकर परेशानी रहेगी। लेकिन इसका हल शीघ्र ही निकल जाएग।  आपकी आवश्यकताएं आसानी से पूर्ण होंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में नई योजनाएं बनने के योग हैं। सेहत को लेकर सचेत रहें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

लंबित काम पूरे होने से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आपका दिन अच्छा गुजरेगा। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना होगा। किसी कार्य में पूंजी लगा सकते हैं।  आर्थिक स्थिति में सुधार शुरू हो जाएगा। व्‍यापारिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रभु की अराधना करें। 

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आपके अधिकांश काम पूरे हो जाएंगे। अच्छी खबर मिल सकती है। काराेबार में नए आयाम हासिल कर सकते हैं। किसी काम में रकम लगाने के लिए अभी अच्छा समय नहीं है। अविवाहितों के लिए रिश्ते का बात आ सकती है। आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

साझेदारी सावधानी से करें।  आज का दिन सामान्य रहेगा। उधार लेन-देन करने से आपको दूर रहना चाहिए। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। लोग आज आप से प्रभावित रहेंगे। आज बच्चों को लेकर कहीं घूमने जाएं। उनकी जरूरतों को पूरा करें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी कुशलता में बढ़ोतरी होगी। आपके कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। मनोरंजन के साधनों की ओर आज आप रूचि लेंगे। आप प्रेम संबंध को मजबूत बनाने का प्रयास कर सकते हैं। परिजनों को  अपनी बातें समझाने में कामयाब रहेंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज किस्मत प्रबल रहेगा।आपका मन कई तरह की चिंताओं से ग्रस्त होगा। ज्यादा खर्च होने से तनाव हो सकता है। व्यवसाय को आगे बढ़ाने नए  विचार आ सकते हैं। फिजूल खर्ची न करें।  सफलता के लिए काफी मेहनत करनी होगी। परिवार में विवाद की आशंका है। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।  आज का दिन अच्छा रहेगा। गुडलक के चलते कुछ अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। आपके अंदर सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कामकाज के हिसाब से दिन बेहतर रहेगा। धन मिलने के संकेत हैं।  आज अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज कारोबारियों को फायदा होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरल और सहज व्यवहार से लोग प्रभावित भी होंगे। आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे।  परिवार के लोगों के साथ आज समय बिताने का प्रयास करें। छात्रों के  लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपना काम पूरा करने में सफल होंगे। सेहत अच्छा रहेगा। पत्नी को कहीं घूमाने के लिए ले जाएं। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा गेट के पास चट्‌टानें गिरी, एनएच 05 फिर हुआ अवरुद्ध

किन्नौर:  मंगलवार देर रात किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा गेट के पास चट्टानें टूटकर सड़क पर आ गिरी। चट्‌टाने गिरने से फिलहाल एनएच 05 अवरुद्ध हो गया है। मौके पर स्थानीय प्रशासन भी पुलिस पंहुच चुकी है। फिलहाल जान माल के नुकसान की कोई सूचना नही है। किन्नौर की तरफ […]

Subscribe US Now