घुमारवीं में सीआईएसएफ जवान की संदिग्ध मौत,पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

बिलासपुर : हिमाचल के बिलासपुर घुमारवीं में एक सीआईएसएफ की अचानक मौत हो गई। सिविल अस्पताल के पास अर्द्ध सैनिक बल का एक जवान अचानक बेसुध होकर सड़क किनारे गिया गया। अफरा-तफरी में जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

मृतक की पहचान रमेश चंदेल पुत्र नत्था सिंह चंदेल गांव भंजाल डाकघर सुनकाली जिला ऊना के रूप में हुई है।  जानकारी के अनुसार जवान सीआईएसएफ में सलापड़ में तैनात था और छुट्टी लेकर घर जा रहा था। इसी बीच वह किसी काम के लिए घुमारवीं अस्पताल के पास रुका हुआ था। पास की ही एक दुकान में उसने अपना सामान रखा था। वहां से वह शौचालय जाने के लिए अस्पताल की ओर चल पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि तभी वह अचानक सड़क पर गिर कर बेसुध हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल सिविल हॉस्पिटल घुमारवीं पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक जवान के परिवार को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही जवान की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

14 व 11 साल के दो बच्चे रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुए, पिता ने लगाई मदद की गुहार

ऊना उपमंडल गगरेट के संघनई गांव में दो नाबालिग बच्चों का रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चों के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस थाना गगरेट के तहत संघनई गांव के अशोक कुमार पुत्र […]

Subscribe US Now