20 जून का राशिफल : जानें सभी राशियों का हाल

Vivek Sharma
0 0
Read Time:4 Minute, 9 Second

Daily Horoscope 20 June In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष सार्वजनिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। जातकों के साथ कम्युनिकेशन या मुलाकात टाल कर रखें। शेयर बाजार या सट्टे की प्रवृत्तियों से जुड़े जातकों को सोच विचारकर इस साल काम करना होगा।

मेष (Aries) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। क्या न करें- आज अपना धन किसी को उधार न दें अन्यथा आप पर कोई मुसीबत आ सकती है।

वृष (Taurus) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- आज शत्रु हावी हो सकते हैं, अत: किसी विवाद में न पड़ें।

मिथुन (Gemini) : आज का दिन काफी अच्छा व मनोरंजक रहेगा। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। क्या न करें- आज कोई भी जोखिम भरा कार्य न करें। उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय न लें।

कर्क (Cancer) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

सिंह (Leo) : आज किसी नए शौक की तरफ रुझान आपके ज्ञान और कौशल में इस वर्ष अभूतपूर्व वृद्धि करेगा। क्या न करें- आज कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: असावधानी न बरतें।

कन्या (Virgo) : आज आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। साथ ही आपको काम में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। क्या न करें- आज अपने रुझान में कूटनीतिक रहने की कोशिश न करें।

तुला (Libra) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। पैसे का निवेश करना फायदेमंद होगा। क्या न करें- विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाए रखें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज सहकर्मियों से मनमुटाव न होने दें।

धनु (Sagittarius) : आज धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर से संयम न खोएं।

मकर (Capricorn) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। क्या न करें- आज आग या बिजली संबंधी उपकरणों से दूर रहें।

कुंभ (Aquarius) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण धन खर्च हो सकता है, अत: विवाद से बचें।

मीन (Pisces) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

21 जून को सूर्य ग्रहण, 500 साल बाद बन रहा है ऐसा अद्भुत संयोग, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्यग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 09:15 से शुरू होकर 03:04 बजे तक रहेगा। इसके लिए सूतक काल 20 जून की रात 9:16 बजे से शुरू हो जाएगा। 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह […]

Subscribe US Now