रविवार, 03 अगस्त का राशिफल:आज रक्षाबंधन के दिन क्या कहती है आपकी राशि, जानिए आज का भविष्यफल

Vivek Sharma
0 0
Read Time:6 Minute, 43 Second

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन सोमवार है। रक्षा बंधन का त्योहार आज ही है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। काम के सिलसिले में स्थितियां अच्छी रहेगी। धन लाभ हो सकता है। आपके जल्दी ही ट्रांसफर के योग बनेंगे। प्रेम जीवन के लिये दिनमान सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज भाग्य के भरोसे न बैठें। व्यापारिक लाभ होगा। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। जो काम कुछ समय से करना चाह रहे थे, वह करने में सफलता मिलेगी। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। कार्य संबंधित कोई अच्छा समाचार मिलने के आसार हैं। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ पर ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको अच्छा लाभ होगा। अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी ना होने दें। दोपहर के बाद आपके लिए समय अनुकूल हो सकता है। कुछ पुराने सौदों में आपको सकारात्मक रिजल्ट देखने को मिल सकता है। कोई पुराना अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में मुनाफा होगा। किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच-समझ लें। नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हो सकती है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज का दिन शानदार रहने वाला है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बढ़िया है। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज का दिन किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यर्थ की परेशानियों में अपना दिन न खराब करें। कई दिनों से रुके कार्यों में गति आयेगी। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुचा सकता है। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रशंसा भी होगी। बिजनेस के लिहाज से कोई बड़ी डील भी हो सकती है। प्रेम संबंधो में मजबूती आएगी। घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज का दिन शुभ रहेगा। आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होगी। जीवन में धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। विदेश यात्रा करने का प्रस्ताव मिल सकता है। अधिक खाने से आज पेट के रोग सहित कई समस्याएं होने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन आप के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज आपका दिन शुभ रहेगा। काम के सिलसिले में भी बढ़िया नतीजे मिलेंगे। आपको कुछ नए लाभ के योग मिलने की उम्मीद होगी जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। किसी से अपनी गुप्त बातें या योजनाएं शेयर ना करें। व्यवसायिक जिंदगी और निजी जिंदगी में संतुलन रखें। किसी यात्रा पर जाने से मन हर्षित होगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में स्थिति सामान्य रहेगी। सहयोगियों और दोस्तों से बहुत अच्छा समर्थन और सहयोग मिल सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगलवार, 04 अगस्त का राशिफल: आज इन राशियों पर होगा भाग्योदय, मेहरबान हैं किस्मत के सितारे

भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा मंगलवार 04 अगस्त 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है आज आपके सितारे क्या कहते हैं मंगलवार का राशिफल युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942सूर्योदय 05.44, सूर्यास्त 06.50, ऋतु – वर्षा भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, मंगलवार, […]

Subscribe US Now