Windows-10 में दोबारा आया बग, यूजर्स को लैपटॉप-कंप्यूटर में दिखा रहा है ‘नो इंटरनेट एक्सेस’ का साइन

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा हाल ही में विंडोज 10 में आए कुछ बग को फिक्स करने के बाद अब विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम में दोबारा बग पाया गया है।

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा हाल ही में विंडोज 10 में आए कुछ बग को फिक्स करने के बाद अब विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम में दोबारा बग पाया गया है। जिसकी वजह से यूजर्स अपने लैपटॉप और कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। आपको बता दें कि इस बग की जानकारी विंडोज लेटेस्ट की रिपोर्ट से मिली है। 

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में विंडोज-10 में आए कुछ बग को फिक्स किया था। यूजर्स लैपटॉप और राउटर को रीसेट करने के बाद भी इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही टूल-बार में ‘नो इंटरनेट एक्सेस’ का साइन दिख रहा है। इसके अलावा विंडोज 10 में Cortana, Microsoft’s Feedback hub, Microsoft Store और Spotify जैसे एप भी काम नहीं कर रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने की पुष्टि
रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने नेटवर्क कनेक्टिविटी स्टेटस इंडिकेटर (NCSI) में बग होने की पुष्टि की है। इस ही कारण यूजर्स को लैपटॉप और कंप्यूटर में ‘नो इंटरनेट एक्सेस’ का साइन दिख रहा है। वहीं, इस बग की जांच की जा रही है और जल्द ही यूजर्स के लिए अपडेट जारी किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुधवार, 22 जुलाई 2020: जानिए आज का राशिफल

श्रावण शुक्ल पक्ष द्वितीया बुधवार 22 जुलाई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है आज आपके सितारे क्या कहते हैं बुधवार का राशिफल युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942सूर्योदय 05.44, सूर्यास्त 06.50, ऋतु – वर्षा श्रावण शुक्ल पक्ष द्वितीया, बुधवार, […]

Subscribe US Now