गुरुवार, 06 अगस्त का राशिफल: आज इन राशियों पर मेहरबान हैं किस्मत के सितारे, होगा भाग्योदय

Vivek Sharma
0 0
Read Time:9 Minute, 38 Second

भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया गुरुवार 06 अगस्त 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है आज आपके सितारे क्या कहते हैं

गुरुवार का राशिफल

युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942
सूर्योदय 05.44, सूर्यास्त 06.50, ऋतु – वर्षा

भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया, गुरुवार, 06 अगस्त 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में मंदी देखने को मिल सकती है। कोई ऐसी योजना बनाएंगे, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा कमाने की संभावना रहेगी। आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी करेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिजनों के साथ किसी विशेष यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहने से मन अशांत हो सकता है। ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नति हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। काम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। मेहनत करने वालों को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार अधिक रहने से थकान हो सकती है। आफिस के कार्यों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों से बात करते समय संयम में रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों-मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की मिलने के योग रहेंगे। कठिन परिश्रम करने के बावजूद अपने लिए समय निकाल पाएंगे और परिवार वालों के साथ समय बिता सकेंगे। बच्चों के करियर के लिए परिवार में बुजुर्गों से परामर्श लेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में छोटी-मोटी नोंक-झोंक हो सकती है। संभलकर अपनी बात अपने जीवनसाथी के सामने रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य विस्तार के लिए नई योजना शुरू कर सकते हैं। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिया धन वापस मिल सकता है। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। व्यापारी ऐसी योजना के भागीदार बनेंगे, जिससे करियर की दिशा बदल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कोराबार में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। मन में उत्साह रहेगा और आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मेहनत से किए गए प्रयास सफल होंगे। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक एवं शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता से परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साहित्य लेखन में रूचि रहेगी। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। साहित्यिक चीजों को पढऩे में मन लगेगा, जिससे जीवन में आगे बढऩे के लिए नए विचार आ सकते हैं। अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज पार्टी कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। आर्थिक मामलों में ध्यान देंगे और सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता भी रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों में सफल होंगे और कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। सोचे हुए कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कार्यों में सफलता और धनलाभ की स्थिति रहने से दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बनेंगी और उनमें सफलता भी मिलेगी। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। ऑफिस और बिजनेस का ज्यादातर काम निपट जाएगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, जिससे तनाव बढ़ सकता है। आफिस के कामों में कीई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य से काम करने की आवश्यकता है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखकर बेवजह के विवादों को टाल सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी खान-पान पर ध्यान रखें।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्य में विस्तार की योजना बनाएंगे। सामूहिक रूप से काम करने से सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रह सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। विद्यार्थियों और बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्ची रहेगी। वाहन-आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानिए ब्रह्माजी से लेकर भगवान श्रीराम तक, कुछ ऐसी थी भगवान राम की वंश परंपरा...

भगवान राम हिंदूओं के आराध्य देवता हैं। भगवान राम का जन्म अयोध्या में त्रेया युग में हुआ था। भगवान राम विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। भगवान राम जन्म सूर्य वंश में हुआ था। राम मंदिर भूमि पूजन के मौके पर आइए जानते हैं भगवान श्रीराम की वंश परंपरा, […]

You May Like

Subscribe US Now