शुभ मुहुर्त में जलाभिषेक करना श्रेष्ठ फलदायी

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

पं. प्रतीत शर्माने कहा कि श्रावण मास में शिव के जलाभिषेक का विशेष महत्व है। किसी भी शिवालय में जल से शिव का अभिषक करने से अकाल मृत्यु का हरण होता है।

ज्वालामुखी। पं. प्रतीत शर्मा ने कहा कि श्रावण मास में शिव के जलाभिषेक का विशेष महत्व है। किसी भी शिवालय में जल से शिव का अभिषक करने से अकाल मृत्यु का हरण होता है। इस बार 16 जुलाई को कामदा एकादशी व श्रावण संक्रांति या कर्क संक्रांति एक ही दिन है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र में शिव का अभिषेक प्रातः 10.35 के बाद बहुत ही शुभ फलदायी होगा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद शनि प्रदोष 18 जुलाई के दिन होगा, जो शनि के दोषों का शमन करने वाला होगा। इस दिन प्रदोष काल में शिव पर जल चढ़ाना शनि की साढ़ेसाती, ढैया, जन्म दशा  के कुफल को समाप्त करता है। प्रदोष काल 19.28 से 21.30 तक रहेगा। ये सर्वोत्तम समय जलाभिषेक का होगा। इसके बाद 19 जुलाई को रविवार आद्रा नक्षत्र में शिव चौदस होगी। 

इस पूरे दिन शिव का अभिषेक किया जा सकता है, परन्तु इस दिन मिथुन लगन में जलाभिषेक बहुत ही  शुभ होगा। जो कि प्रात 7.52 तक रहेगा। इसमें भी रात्रि काल में चौदस में जलाभिषेक अति उत्तम होगा। जो कि 21 बजकर 30 मिनट से से 23 बजकर 33 मिनट तक होगा। श्रवण मास के इन मुहूर्त में जलाभिषेक करने से उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैं तेरे इश्क की औकात दैखना चाहता हूं , और इसलिए

मैं तेरे इश्क की औकात दैखना चाहता हूं , और इसलिए …….. क्या मसरूफियत में मेरा ख़्याल आता है तुझे … या उठाता है ,जब दुआओं में , तू हाथ .. … तो क्या नाम मेरा भी , याद आता है तुझे ………. बेअदब , बेसबब सी , जब मैं […]

Subscribe US Now