अभी अभी तो तुमने, पंख फैलाए थे , नीले आसमान पे , इन्द्रधनुष बन छाये थे :सुशांत सिंह राजपूत जी को समर्पित ….

Vivek Sharma
0 0
Read Time:57 Second


अभी अभी तो तुमने,
पंख फैलाए थे ,
नीले आसमान पे ,
इन्द्रधनुष बन छाये थे ।
कितनी मोहक थी ,
तुम्हारी हंसी…..
जैसे अंधेरों में ,
दिये जलाये थे ।
माना मृत्यु जीवन का सत्य है,
पर क्या, इसे खुद से लिखना…
सही कृत्य है ?….
हां, रहीं होगी कोई पीड़ा
तुम्हारे अन्दर …
मात- पिता से तो, वो
नहीं होगी बढ़कर ….
कितने स्वप्न , तुम संग
उन्होंने सजाये होंगे ,
जब, तुमने सुन्दर भविष्य
को, क़दम बढ़ाए होंगे …..
तुम उनको ही नहीं,प्रिय
हमारे भी थे ….
तुम्हारे उठते क़दम,
हमको भी प्यारे थे ।
तुमको देते हम ,नम़
आंखों से विदाई हैं …
ओम् शान्ति! .. नवजीवन
की फिर बधाई है …

सुशांत सिंह राजपूत जी
को समर्पित ….

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगलवार , 16 जून 2020: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। खर्चों में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। दूसरों पर भरोसा करना सीखें। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का प्रयास करें। संतान पक्ष से सुख की […]

Subscribe US Now