मंगलवार 09 जून 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

Vivek Sharma
0 0
Read Time:6 Minute, 42 Second

आषाढ़ कृष्ण पक्ष चतुर्थी, मंगलवार, 09 जून 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि: नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। नया कार्य करने का मन बनेगा। पारिवारिक मतभेद हो सकता है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।

वृषभ राशि: घर में मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय बनी रहेगी। पुराना रोग नजरअंदाज न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रमाद न करें।

मिथुन राशि: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। बुरे विचार दिमाग में आएंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते कामों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। विवाद करने व जोखिम उठाने से बचें।

कर्क राशि: डूबी हुई रकम थोड़े प्रयास से ही प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। स्वयं के स्वास्थ्य की देखभाल में लापरवाही न करें। लेन-देन में हानि संभव है। प्रमाद न करें।

सिंह राशि: कार्यकारी अनुबंध समय पर पूरे कर पाएंगे। नया काम मिलने के रास्ते खुलेंगे। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है जिसका लाभ तत्काल नहीं मिलेगा। समय अनुकूल है। व्यस्तता रहेगी। थकान महसूस होगी। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कन्या राशि: राजकीय सहयोग मिलने से प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रुता में वृद्धि होगी।

तुला राशि: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। घर की महिलाएं विशेष ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। दूसरों की जमानत लेने से बचें। धन प्राप्ति में थोड़ी देर होगी।

वृश्चिक राशि: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। विवाद न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक मांगलिक कार्य में भाग लेंगे।

धनु राशि: विरोधी सक्रिय रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी अधिक हानि दे सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। विलंबित कार्य पूर्ण होंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। क्रोध न करें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम उठाने से बचें। लाभ होगा।

मकर राशि: लेखन व पठन-पाठन में समय व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है।

जानिए मंगलवार का पंचांग

*शास्त्रों के अनुसार तिथि के पठन और श्रवण से माँ लक्ष्मी की कृपा मिलती है ।

*वार के पठन और श्रवण से आयु में वृद्धि होती है।

* नक्षत्र के पठन और श्रवण से पापो का नाश होता है।

* योग के पठन और श्रवण से प्रियजनों का प्रेम मिलता है। उनसे वियोग नहीं होता है ।

*करण के पठन श्रवण से सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है ।

इसलिए हर मनुष्य को जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए नित्य पंचांग को देखना, पढ़ना चाहिए ।

Note: यह राशिफ़ल सामान्यतय सभी राशियों के अक्षरों के अनुसार है जो हमने सोशल साइट्स से लिया गया है। पोर्टल यह दावा नही करता है कि यह सभी लोगों पर सटीक बैठे। जिस किसी भी पाठक को सटीक जानकारी लेनी हो वो अपनी कुंडलीनुसार अपने नजदीक किसी भी कुंडली विशेषज्ञ के पास जा कर अपना वार्षिक या दैनिक राशिफ़ल जान सकतें है… धन्यवाद ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कितना कुछ कहना है..... शब्द असहाय हो जाते हैं....

कितना कुछ कहना है…..मुझे तुमसे, इतना कि…… गला रुंध जाता है, औरशब्द असहाय हो जाते हैं….कोरैं गीली हो जाती हैं… परन्तुसीमा नहीं लांघ सकती…… दो अर्द्ध चंद्र मिलकरपूर्ण होते होंगे…..परन्तु जिस बिन्दु परउनका समागम होता है……क्या वहां एक रेखा नहीं उभरती?दोनों के बीच…… और वही हैकभी न खत्म होने वालाइन्तज़ार…… […]

You May Like

Subscribe US Now