रविवार का राशिफ़ल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन :07 जून 2020

Vivek Sharma
0 0
Read Time:8 Minute, 3 Second

रविवार का पंचांग
सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म त्रृतु। सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकालम्।

7 जून 2020, रविवार-
-17 ज्येष्ठ (सौर) शक 1942
-24 ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 2077
-14 शव्वाल सन् हिजरी 1441

आषाढ़ शुक्ल द्वितीया रात्रि 8 बज कर *56 मिनट तक उपरांत तृतीया, मूल नक्षत्र *मध्याह्न 2 बज कर 11 मिनट तक तदनंतर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, शुभ योग मध्याह्न 2 बज कर 51 मिनट तक पश्चात शुक्ल (शुक्र) योग, तैतिल करण,
चंद्रमा धनु राशि में *(दिन-रात)।

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 7 जून का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल…

रविवार का राशिफ़ल

आज का उपायः आज गणेशजी की विधिवत पूजा करने से पूरे परिवार को लाभ होगा।

मेष: आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं।

वृष: आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके प्रयासों का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। बिजनेसमैन को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ होगा। शारीरिक दृष्टि से आज फिट रहेंगे। गुस्से पर काबू रखें।

मिथुन: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। मुनाफे और ग्राहकों में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद रहेगा। प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। बच्चों के साथ प्यार का रिश्ता बना रहेगा। सफर करने के लिए एक अच्छा दिन है।

कर्क: आपके निजी जीवन के लिए एक बेहतर दिन है। आपके प्रियजन और मित्र आपके रिश्ते में कमिटमेंट को लेकर आपको काफी सराहना दे सकते हैं। आज आपके विचारों और तर्कों को सुना व माना जाएगा। कुछ लोगों की टिप्पणियां आपको आहत कर सकती हैं, लेकिन किसी भी बात को दिल पर ना लेकर आप हल्के मूड में आगे बढ़ें।

सिंह: आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे भी हो सकते हैं। कुछ मामलों में आपनी बातों पर कायम नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों की आज सहायता करनी पड़ सकती है। आय के जरियों में बढ़ोतरी होगी। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आज थोड़ी मेहनत से ही आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।

तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। अपना काम ईमानदारी से करते रहें। अपने विरोधियों से भी आपको चिंता रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक: आज आपको अनुकूल समाचार मिलेंगे। दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। कुछ काम आपकी लापरवाही से अटक सकते हैं। नई चीजों की शुरुआत के लिहाज से समय काफी अच्छा रह सकता है। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के रास्ते बनेंगे। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में मधुरता रहेगी।

धनु: आज आपके मन में उदासी छाई रहेगी। शरीर में फुर्ती तथा मन में प्रसन्नता का अभाव रहेगा। धन हानि का योग है। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानी पूर्वक बनवाएं। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। परिवारजनों के साथ तनाव हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर: आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपको कुछ नए मौके मिल सकते हैं। मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम-प्रसंग में भी आपको सफलता मिल सकती है। आप किसी छोटे से कोई नई बात सीख सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों के लिए के लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक पक्ष में गिरावट संभव है। आपके जीवन-साथी की सेहत की चिंता का सबब बन सकती है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें।

मीन: आप अपने जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम को लेकर सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। खर्चे भी अधिक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है।

Note: यह राशिफ़ल सामान्यतय सभी राशियों के अक्षरों के अनुसार है जो हमने सोशल साइट्स से लिया गया है। पोर्टल यह दावा नही करता है कि यह सभी लोगों पर सटीक बैठे। जिस किसी भी पाठक को सटीक जानकारी लेनी हो वो अपनी कुंडलीनुसार अपने नजदीक किसी भी कुंडली विशेषज्ञ के पास जा कर अपना वार्षिक या दैनिक राशिफ़ल जान सकतें है… धन्यवाद ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, सोमवार का राशिफ़ल: 08 जून 2020

आज के उपायः आज श‍िवजी की पूजा-अर्चना करें। द‍िव्‍यांगों-न‍िराश्रितों की यथाशक्ति मदद करें। “हे आज की तिथि ( तिथि के स्वामी ), आज के वार, आज के नक्षत्र ( नक्षत्र के देवता और नक्षत्र के ग्रह स्वामी ), आज के योग और आज के करण, आप इस पंचांग को सुनने और […]

You May Like

Subscribe US Now