शुक्रवार 12 जून 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Vivek Sharma
0 0
Read Time:6 Minute, 25 Second

आषाढ़ कृष्ण पक्ष सप्तमी, शुक्रवार, 12 जून 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि: क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वयं के बोले से काम बिगड़ेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। हड्डी का दर्द संभव है। नकारात्मकता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय की गति धीमी रह सकती है। जोखिम न उठाएं।

वृषभ राशि: प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। व्यवसाय ठीक‍ चलेगा। आय में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। शत्रुता में कमी रहेगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचें। झंझटों में न पड़ें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: किसी मांगलिक कार्य का निमंत्रण प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। थकान महसूस होगी।

कर्क राशि: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे आदि से दूर रहें। सहज वृत्ति बनाएं। नया कार्य करने का मन बनेगा। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। लेन-देन में सावधानी रखें।

सिंह राशि: फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अकारण चिड़चिड़ापन रहेगा। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी अपरिचित की बातों में न आकर स्वयं निर्णय लें। धनार्जन होगा।

कन्या राशि: चिंता, भय व कष्ट का वातावरण बन सकता है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए कार्य मिल सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परास्त होंगे। किसी विवाद का अंत होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समय।

तुला राशि: परिवार में सुख-शांति व प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। सुख के साधन जुटेंगे। भय रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। आय में वृद्धि के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रमाद न करें।

वृश्चिक राशि : बोलचाल में जल्दबाजी न करें। बाधा संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भागदौड़ रहेगी। विवेक से निर्णय लें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। भाइयों का सहयोग नहीं मिलेगा। स्त्री पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि: भय, पीड़ा व तनाव का वातावरण बन सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर अशांति रह सकती है। किसी व्यक्ति विशेष के कारण हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। समय अनुकूल नहीं है। विवेक से कार्य करें।

मकर राशि: स्नायु विकार हो सकता है। सावधानी आवश्यक है। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर में प्रसन्नता रहेगी। कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ राशि: चोट व रोग से हानि व बाधा संभव है। अज्ञात भय सताएगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि खरीदने की योजना सफल रहेगी। आर्थिक उन्नति की कोशिशें कामयाब होंगी। आय में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। सुख के अवसर मिलेंगे। व्यय होगा। बड़ों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि: विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेगा। बुद्धि का प्रयोग सफलता निश्चित करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी बीमारी के उठने के आसार हैं। सावधानी आवश्यक है। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है। जल्दबाजी न करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ना उनको पता था , ना मुझको पता था , ये कसूर इश्के हवा का था

ना उनको पता था ,ना मुझको पता था ,ये कसूर इश्के हवा का था ,इस हवा में ही अज़ीब नशा था।।इश्क हो जाएगा ये सोचा कहां था।।ना उनको पता था ,ना मुझको पता था ,आपसे ही बना है मेरी मोहब्बत का वजूद,जो भूलकर भी न भूली जाए वो दास्तां हो […]

Subscribe US Now