21 जून को सूर्य ग्रहण, 500 साल बाद बन रहा है ऐसा अद्भुत संयोग, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

Vivek Sharma
0 0
Read Time:4 Minute, 25 Second

21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्यग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 09:15 से शुरू होकर 03:04 बजे तक रहेगा। इसके लिए सूतक काल 20 जून की रात 9:16 बजे से शुरू हो जाएगा।

21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्यग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 09:15 से शुरू होकर 03:04 बजे तक रहेगा। इसके लिए सूतक काल 20 जून की रात 9:16 बजे से शुरू हो जाएगा। इस सूर्य ग्रहण के समय ग्रह और नक्षत्रों का ऐसा संयोग बनने जा रहा है जो पिछले 500 सालों में नहीं बना। यह इस साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय ज्योतिष में सूर्यग्रहण को एक अनोखी और अदभुत घटना मानी जाता है। विज्ञान भले ही इसे एक छोटी सी खगोलीय घटना मानती हो, परन्तु इसमें कोई शक नहीं कि इस तरह की घटनाओं का असर मानव जीवन पर ना पड़े। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्य ग्रहण के साथ एक और खगोलीय घटना होने जा रही है जिसमें सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर होगा। सदी का यह ऐसा दूसरा सूर्य ग्रहण है जो 21 जून को हो रहा है। इसके पहले यह सूर्य ग्रहण 21 जून 2001 को हुआ था। 

इसके अलावा यह सूर्य ग्रहण राहु से भी ग्रस्ति है। मिथुन राशि में राहु सूर्य और चंद्रमा पर कुदृष्टि डाल रहा है अर्थात उसे पीड़ित कर रहा है। वहीं मंगल जल तत्व की राशि मीन में स्थिति है और मिथुन राशि के ग्रहों को बुरी नजर से देख रहा है. इसके साथ ही इस दिन 6 ग्रह- राहु और केतु के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि वक्री होंगें।  इन 6 ग्रहों की स्थिति वक्री होने कारण यह सूर्य ग्रहण और भी खास हो गया है।

विभिन्न राशियों पर इनका असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण वैसे तो किसी भी राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं होता है लेकिन ग्रहों की स्थिति से राशियों पर भिन्न- भिन्न प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं. आइये जानें कि आपकी राशि पर इस सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव होगा?

सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा ख़राब असर

इस सूर्य ग्रहण के समय मंगल मीन राशि में रहते हुए मिथुन के ग्रहों पर बुरी नजर डाल रखा है तथा इसी राशि में राहु भी सूर्य और चंद्रमा को परेशान कर रहा है। इसलिए यह सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए अधिक अशुभकारी है। इसके अलावा कर्क, कुंभ और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण अमंगलकारी होगा। इस अशुभ से बचने के लिए इन राशि के जातकों को  गणपति की पूजा करनी चाहिए। यदि महामृत्युंज मंत्र का जाप किया जाय तो सर्वोत्तम होगा। 

सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा अच्छा असर

यह सूर्य ग्रहण मेष, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों को तुलनात्मक रूप से सबसे अधिक शुभ, मंगलकारी और श्रेष्ठ फलदायी सिद्ध होगा.

सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा मध्यम असर 

वृष, तुला, धनु राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा. इन पर शुभ- अशुभ, मंगल-अमंगल दोनों तरह का असर होगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूर्य ग्रहण कल 9:15AM से, आज 9:15PM से लगेगा सूतककाल : June 21, 2020

 June 21, 2020: साल का पहला सूर्य ग्रहण कल रविवार (21 जून 2020) को सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा और दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा में जिसमें सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएगा। 21 जून यानी कल […]

Subscribe US Now