विधायक पवन नैयर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

ग्राम पंचायत परोथा में  लोगों की समस्याएं  सुन मौके पर किया निवारण 
चंबा :बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन, जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। विधायक पवन नैयर ने  ग्राम पंचायत परोथा में  अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान देवदार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को पौधरोपण के कार्यों में लोगों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को भी कहा| विधायक नैयर ने  विशेषकर युवाओं को पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आने का आग्रह करते हुए कहा कि आवरण के वृद्धि के लिए युवाओं को कृत संकल्पित होना चाहिए।
युवक मंडल सालोंह को भवन की विशेष  मरम्मत  कार्य के लिए तथा आवश्यक सामग्री खरीदने हेतु 1 लाख 30 हजार की धनराशि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।इस दौरान विधायक पवन नैयर ने ग्राम पंचायत परोथा के विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर निवारण भी किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार,पंचायत समिति सदस्य,प्रधान,उपप्रधान व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंबा में फिर से एक बार करोना विस्फोट : देवी कोठी क्षेत्र में एक ही दिन में एक ही गांव से 48 करोना संक्रमित मिले

चुराह उपमंडल के देवी कोठी क्षेत्र के गांव हैल में करोना विस्फोट हुआ है गांव में एक साथ एक ही दिन में 48 लोग करोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला प्रशासन ने गांव के साथ-साथ इसके दायरे में आने वाले क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है, तथा गांव […]

You May Like

Subscribe US Now