Horoscope Today, 17 September 2020 Aaj Ka Rashifal

Vivek Sharma
0 0
Read Time:5 Minute, 26 Second

ग्रहों की स्थिति – मंगल मेष राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य और बुध कन्‍या राशि में हैं। सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्‍या राशि में जा चुके हैं। अब सूर्य स्‍वग्रही नहीं रहे। कन्‍या राशि में सूर्य और बुध हैं। धनु में केतु और गुरु हैं। मकर राशि में शनि हैं। मंगल और शनि अभी भी वक्री गति से चल रहे हैं। गुरु और बुध अपने घर में हैं। कोई भी ग्रह का योग बना है तो युग्‍म का फल मिलता है। यहां स्‍वग्रही बुध का फल नहीं मिलेगा। कन्‍या राशि में सूर्य और बुध के युग्‍म का फल मिलेगा।

राशिफल-
मेष 
– अच्‍छी स्थिति है। पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर है। भावुक बने रहेंगे। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं।सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ – भूमि, भवन, वाहन के खरीदारी के योग बनेंगे। मन में एक उर्जा रहेगी। शारीरिक स्थिति ठीक है। प्रेम की स्थिति भी दिनों दिन सुधार की ओर है। कुल मिलाकर आपकी स्थिति अच्‍छी चल रही है। ताम्रपात्र दान करें।

मिथुन – पराक्रम रंग लाएगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति भी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करते रहें।

कर्क – स्थिति अच्‍छी है। धनागमन हो रहा है। पराक्रम से रुपए-पैसे भी कमा रहे हैं। लेकिन असल व्‍यावसाय की स्थिति में रुकावट बनी हुई है। प्रेम में भी उल्‍टी सोच के शिकार हो गए हैं। बजरंग बली की शरण में बने रहें।

सिंह – अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। धनागमन हो रहा है। संतान आपकी आज्ञा का पालन कर रही है। प्रेम की स्थिति भी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। कुल मिलाकर अच्‍छी स्थिति है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या – मन चिंतित रहेगा। कुछ अभाव जैसा महसूस होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम में बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। थोड़ी खटर-पटर के साथ आगे बढ़ रहे हैं। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। प्रेम मध्‍यम, व्‍यवसाय मध्‍यम से उत्‍तम की ओर, स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक है। गणेश जी की वंदना करें।

तुला – रुपए-पैसे आते रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम से अच्‍छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक – व्‍यावसायिक लाभ मिलेगा। प्रेम अच्‍छी स्थिति में है। शारीरिक स्थिति मध्‍यम दिख रही है। बचकर पार करें। मां काली की वंदना करते रहें।

धनु – भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अच्‍छा है। कुल मिलाकर आप अच्‍छे चल रहे हैं। बस अभी यदि आप दस अंक पाना चाहते हैं तो 11 अंक की तैयारी करें। तब दस अंक मिलेगा। बाकी ठीक है। सूर्यदेव को जल दें।

मकर – थोड़ी परेशानी का समय है। निकल जाएगा। आज के बाद बिल्‍कुल ठीक हो जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति बिल्‍कुल ठीक चल रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक चल रहे हैं। बस स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई नई शुरुआत आज के दिन न करें। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ – जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। नौकरी-चाकरी में बढ़ोत्‍तरी होगी। व्‍यापारिक लाभ मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवन आनंदित रहेगा। बस स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान दें। गणेश जी की शरण में बने रहें।

मीन – विरोधियों की एक नहीं चल पाएगी। आगे बढ़ते रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। व्‍यापार अच्‍छा है और प्रेम की स्थिति भी अच्‍छी है। कोई समस्‍या वाली बात नहीं दिख रही है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Horoscope Today | Horoscope 18 September 2020 | Aaj Ka Rashifal | दैनिक राशिफल 18 सितम्बर 2020

पढ़ें 18 September 2020 Rashifal चंद्र राशि पर आधारित दैनिक राशिफल। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। प्रत्येक राशि का राशिफल […]

You May Like

Subscribe US Now