यदि आपके भी स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी हो जाती है समाप्त, तो करें ये काम

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

आजकल स्मार्टफोन का उपयोग अधिक होने लगा है।

 आजकल स्मार्टफोन का उपयोग अधिक होने लगा है। जिसके कारण  फ़ोन की बैटरी काफी शीघ्रता से खत्म होने लगती है। बैटरी के कम बैकअप के पीछे अनेक वजह हो सकती हैं, यहां हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बता रहे हैं जो आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं। 

ब्राइटनेस को करें एडजस्ट
स्मार्टफोन में खराब बैटरी बैकअप की सबसे बड़ी वजह यह होती है कि लोग डिस्प्ले ब्राइटनेस को फुल रखते हैं, जिसके कारण अधिक बैटरी की खपत होने लगती है। इसलिए ब्राइटनेस को अपनी आवश्यकता के हिसाब से सेट कीजिए।

स्क्रीन ऑन टाइन को करें सेट
आप अपने फोन की स्क्रीन ऑन टाइम को कम करके भी बैटरी बैकअप को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए आप 15 सेकंड का स्क्रीन टाइमआउट लगा सकते हैं। 

बार-बार चार्ज न करें फोन
अक्सर लोग 40-50 प्रतिशत बैटरी होने पर भी फोन को चार्ज करने लगते हैं जोकि गलत है। जब बैटरी 20 प्रतिशत तक हो तभी फोन को चार्ज करें और यह भी ध्यान रखें कि फोन को कभी भी 100 प्रतिशत तक चार्ज न कीजिए। केवल 90 फीसदी तक ही चार्ज करें, ऐसा करने से बैटरी की लाइफ में वृद्धि होती है। 

ब्लूटूथ तथा वाई-फाई को बंद करना न भूलें
अपने फोन में हम ब्लूटूथ, Wifi और GPS का उपयोग प्रतिदिन करते हैं, किन्तु अक्सर उपयोग के पश्चात इनको बंद करना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से ये बैटरी की खपत होती है। 

हमेशा वाइब्रेट मोड पर न रखें फोन
जो लोग अपने फोन को हमेशा वाइब्रेट मोड पर रखते हैं उनके फोन की बैटरी शीघ्र समाप्त होती है।

दूसरे चार्जर से न करें फोन चार्ज
हमेशा फोन को उसी के चार्जर से चार्ज कीजिए। किसी अन्य फोन का चार्जर आपके फोन और बैटरी दोनों खराब हो सकते हैं। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Horoscope Today | Horoscope 14 September 2020 | Aaj Ka Rashifal | दैनिक राशिफल 14 सितम्बर 2020

पढ़ें 14 September 2020 Rashifal चंद्र राशि पर आधारित दैनिक राशिफल। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। प्रत्येक राशि का राशिफल […]

Subscribe US Now