मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के रघुनाथ का पधर में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के रघुनाथ का पधर में प्रदेश के पहले सरकारी क्षेत्र के 20 बिस्तरों की क्षमता वाले आदर्श नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के आदि युवाओं की नशे की लत छुड़ाने के लिए नशामुक्ति एवं पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशे की आपूर्ति और मांग को कम करने और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान को कम करने के उद्देश्य से राज्य में त्रिस्तरीय रणनीति लागू की है।
 जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मादक पदार्थोंे की तस्करी को गैर जमानती अपराध की श्रेणी में रखा है और इस अपराध में शामिल लोगों की सम्पत्ति जब्त की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस केंद्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के प्रयास किए जाएंगे। 
जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, राकेश जम्वाल, जवाहर ठाकुर, विनोद कुमार और प्रकाश राणा, जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, मिल्कफैड के अध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा, उपायुक्त अरिन्दम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, नशा निवारण बोर्ड के राज्य संयोजक ओ.पी. शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने स्वर्णिम विजय वर्ष के अवसर पर विजय मशाल ग्रहण की

मुख्यमंत्री ने 1971 युद्ध सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी के सेरी मंच में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक विजय के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्वर्णिम विजय वर्ष के अवसर पर विजय मशाल को ग्रहण किया। विजय मशाल […]

You May Like

Subscribe US Now