दीवाली 2020/ इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें चीजें, धन में होगी कई गुणा वृद्धि

Vivek Sharma
0 0
Read Time:5 Minute, 18 Second

उदयकाल के कारण शुक्रवार को त्र्योदशी रहने और संध्याकाल में उपस्थित रहने से धनतेरस का पर्व शुक्रवार को ही मनाना यथेष्ट और शास्त्र सम्मत है।

धनतेरस पर यमपूजा दीपदान रात को किया जाता है। धनतेरस खरीदारी का सबसे बड़ा त्योहार होता है। हर साल कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। इस साल 13 नवंबर को धनतेरस है। जबकि काशी के महावीर पंचांग, गणेश आपा पंचांग, राजधानी और विश्वविजयी पंचांग के अनुसार धनतेरस का पर्व 12 नवंबर को मनाना उचित है।

अधिकांश विद्वानों का कहना है कि त्र्योदशी 12 नवंबर को रात साढ़े नौ बजे लगेगी और 13 नवंबर को शाम 5.59 मिनट तक जारी रहेगी। उदयकाल के कारण शुक्रवार को त्र्योदशी रहने और संध्याकाल में उपस्थित रहने से धनतेरस का पर्व शुक्रवार को ही मनाना यथेष्ट और शास्त्र सम्मत है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करेंगे तो वह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। तो चलिए जानते हैं धन-वैभव पाने के लिए राशि के अनुसार आपको किस चीज की खरीदारी करनी चाहिए-

मेष राशि
धनतेरस पर सोने, तांबे या फिर पीतल की चीजें जरूर खरीदनी चाहिए। इस शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है।

वृष राशि
इस धनतेरस आपको चांदी की वस्तु खरीदनी चाहिए। ऐसे में धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के, चांदी के आभूषण, कपड़े और वाहन की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि
इस राशि के जातक धनतेरस के दिन तांबे की कोई वस्तु अपने घर अवश्य लाएं। इससे भगवान धन्वंतरि की अपार कृपा बरसेगी।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक धनतेरस के दिन कोई स्टील की बर्तन अवश्य खरीदें। इससे महालक्ष्मी की अनुकम्पा प्राप्त होगी।

सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। आपके लिए इस धनतेरस को सोने के सिक्के या आभूषण की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि
इस राशि के जातकों को इस धनतेरस पर चांदी के सिक्के और नया वाहन खरीदना शुभ रहेगा।

तुला राशि
इस धनतेरस पर साल को शुभ और फलदायी बनाने के लिए चांदी के बर्तन और नए कपड़े खरीदना बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक राशि
इस धनतेरस को शुभ फलदायी बनाने के लिए सोने का आभूषण और पूजा का सामान खरीदें।

धनु राशि
आपके लिए धनतेरस में वाहन और चांदी के बर्तन आदि की खरीदारी करना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि
इस धनतेरस मकर राशि के लोगों के लिए वाहन और सजावटी चीजें खरीदना अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनि है। ऐसे में आप चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना बहुत शुभ रहेगा।

मीन राशि
इस धनतेरस पर आपके लिए सोने और चांदी के वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा। आप नए सौदे भी कर सकते हैं जो आपके लिए तरक्की लाएंगी।

कांच का सामान का संबंध भी राहु ग्रह से होता है इसलिए धनतेरस के दिन कांच की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जाने चाहिए। धनतेरस के दिन अगर आप खरीदारी करने निकले हैं तो चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस के दिन आपको दिवाली के दिन होनी वाली लक्ष्मी पूजा के लिए माता लक्ष्मी तथा गणेश जी की मूर्ति खरीदनी चाहिए। यह आपके लिए सौभाग्य, सुखदायक और शुभता प्रदान करने वाला होगा। माता लक्ष्मी की धन वर्षा करती हुई मूर्ति दिवाली के लिए उपयुक्त मानी जाती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिवाली पर राशि वालों को हो सकता है आर्थिक लाभ, शनिवार, 14 नवम्बर 2020: जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.18, सूर्यास्त 06.23, ऋतु – शीत कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी/अमावस्या, शनिवार, 14 नवम्बर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए […]

You May Like

Subscribe US Now