Chandra Grahan 2020: आज लगने जा रहा है साल 2020 का अंतिम चंद्र ग्रहण, 04 घंटे 21 मिनट की होगी अवधि, जानिए आप पर इसका असर

Vivek Sharma
0 0
Read Time:3 Minute, 39 Second

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन 30 नवंबर को लगने जा रहा है। यह ग्रणह भारत समेत कई देशों में पड़ेगा। जानकारों के अनुसार, यह एक उपच्छाया ग्रहण होगा जिसे आंख से देखा नहीं जा सकेगा
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन 30 नवंबर को लगने जा रहा है। यह ग्रणह भारत समेत कई देशों में पड़ेगा। जानकारों के अनुसार, यह एक उपच्छाया ग्रहण होगा जिसे आंख से देखा नहीं जा सकेगा। भारत में इस ग्रहण का असर कुछ खास नहीं होगा। साल का आखिरी ग्रहण, सूर्य ग्रहण होगा जो 14 दिसंबर 2020 को पड़ेगा।

30 नवंबर को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और रोहणी नक्षत्र में पड़ेगा जिससे इसका असर ज्योतिषीय विचार की दृष्टि से सभी राशि के व्यक्तियों के जीवन पर पड़ेगा। माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में जब चंद्रमा का असर हो तो विभिन्न परेशानियों से गुजर रहा होता है। हालांकि इससे आपको डरने की जरूरत नहीं है। चंद्रमा के बुरे प्रभाव से बचने के लिए अपनी मां की सेवा करें और उन्हें प्रसन्न रखने की कोशिश करें। 

इस बार ये चंद्रग्रहण बेहद खास माना जा रहा है। इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है। इसी दिन कार्तिक स्नान खत्म होगा। इसके अलावा इसी दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक जी का 551वां जन्मदिन भी मनाया जाएगा। इस बार वृष राशि में लगने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया है। जिसे पेनुमब्रल भी कहते हैं। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 04 घंटे 21 मिनट की होगी। जो भारत, अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया और आस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

वृषभ राशिवाले बरतें सावधानी-

वृषभ राशि के जातकों को ग्रहण के समय व कुछ दिन आगे-पीछे थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। खासकर इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

चंद्रग्रहण की तिथि और समय-

ग्रहण का प्रारम्भ: 30 नवंबर 2020 की दोपहर 1:04 बजे।
ग्रहण का मध्यकाल: 30 नवंबर 2020 की दोपहर 3:13 बजे।
ग्रहण समाप्त :  30 नवंबर 2020 की शाम 5:22 बजे।

गर्भवती महिलाएं बरतें एहितियात-

ज्योतिषियों के अनुसार प्रत्येक ग्रहण का एक सूतक काल होता जिस दौरान ध्यान और मंत्र जाप के अलावा कोई कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता। लेकिन यदि यह ग्रहण उपच्छाया ग्रहण है तो कोई सूतक काल नहीं होगा। लेकिन ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने घर के बुजुर्गों की सलाह के अनुसार कुछ उपाय जरूर अपना सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पंडित या ज्योतिषी से सलाह ले सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगलवार, 01 दिसम्बर 2020: जानिए आज का राशिफल

अगहन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा मंगलवार 01 दिसम्बर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है आज आपके सितारे क्या कहते हैं मंगलवार का राशिफल युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942सूर्योदय 06.32, सूर्यास्त 05.32, ऋतु – शीत अगहन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, मंगलवार, […]

Subscribe US Now