आज का राशिफल 14 मई 2021 Aaj Ka Rashifal 14 May 2021: सूर्य के राशि परिवर्तन का असर इन को मिलेगी खुशखबरी

Vivek Sharma
0 0
Read Time:7 Minute, 11 Second

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज माता लक्ष्मी जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शुक्रवार 14 मई 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में  आज सूर्य का मेष राशि से  वृषभ राशि में परिवर्तन होगा, जिसे वृषभ संक्रांति कहा जाता है। इसका किन राशि के जातकों पर असर होगा, किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं।  

मेष राशिफल

आज आप अपने कार्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करके लोगों की सराहना हासिल करेंगे।छात्रों का पढ़ाई  में मन लगेगा । धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। पूजा पाठ में रुचि बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज मंदिर जाकर आराधना करें। कार्यस्थल पर चुनौती मिलेगी। नौकरीपेशा का ट्रांसफर हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।

वृषभ राशिफल

परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाना होगा। धन की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं ,इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके काफी काम आएगा। किसी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अनजान लोगों से लेनदेन करने में सावधानी रखें। मित्रों से मुलाकात होगी। दिन ठीक रहेगा।

मिथुन राशिफल

कार्य की अधिकता के बावजूद भी आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। रिश्तेदारों से सुखद सूचना मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ होने की संभावना है। कार्य को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी को उपहार देंगे।

कर्क राशिफल

आज आपको पैसों की जरुरत होगी, लेकिन इंतजाम करने में काफी दिक्कत होगी।अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है, जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। 

सिंह राशिफल

यदि घर में किसी लंबे समय से किसी सदस्य की तबियत खराब रही हो तो उसमें सुधार दिखेगा। वाणी की मधुरता आज आपको कार्यक्षेत्र में मान सम्मान दिलाएगी। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं । कर्ज की रकम वापस मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। निवेश से फायदा होगा। मित्रों की मदद मिलेगी।

कन्या राशिफल

कारोबार में विस्तार को लेकर आज निर्णय ले सकते हैं। आपको किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। युवाओं को कामयाबी मिलेगी।  स्वभाव को थोड़ा शांत बना कर रखें। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। किसी को आपकी बातों से ठेस लग सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। शासकीय कार्य पूरा कर पाएंगे। धन की स्थिति ठीक रहेगी।

तुला राशिफल

मन में नकारात्मक विचार की अधिकता रहेगी। किसी मित्र की मदद से अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। नया काम लाभ देगा। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। पास की जगह यात्रा पर जा  सकते हैं। मनोरंजन के साधनों पर व्यय होगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कुछ तनाव दूर होगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन आलस्य अधिक रहेगा । गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। किसी कार्य के पूरा नहीं होने से तनाव में आ सकते हैं। लेकिन धैर्य रखना होगा। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। किसी की बातों के चलते घर का माहौल बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। कुसंगति से हानि होगी।

धनु राशिफल

आज आप किसी विषय पर ज्यादा अपनी राय न दें, विपरीत असर पड़ सकता है।  शिक्षा के क्षेत्र में कमी का सामना करना पड़ेगा लेकिन ईश्वर की आराधना करने से मन को शांति प्राप्त होगी । अपने कार्य के क्षेत्र पर किसी के साथ गुस्से का प्रयोग न करें। इससे लड़ाई झगड़ा होने की आशंका रहेगी।

मकर राशिफल

सुखद समाचार मिलेगा। सेहत में सुधार दिखेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आज आप  सकारात्मक रहेंगे।  यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी रकम की वापसी होगी। धन संबंधी दिक्कत दूर होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। युवाओं को लाभ होगा।

कुंभ राशिफल

आज के दिन छात्रों का काफी मेहनत करनी होगी। कैरियर से जुड़ी समस्या का हल होगा। नौकरी मिल सकती है। धन लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में नए फैसले ले सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ मधुरता रहेगी। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। 

मीन राशिफल

आप के स्वभाव में क्रोध रहेगा। पूर्व में की गई मेहनत का लाभ पा सकते हैं। अचानक नया खर्च  सामने आने से आपका मासिक बजट  बिगड़ सकता है। सामाजिक लोगों से मुलाकात होगी। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। अपरिचित व्यक्ति से सतर्क रहना होगा। नुकसान हो सकता है। दफ्तर में किसी से अनबन होने की आशंका है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 15 मई 2021 Aaj Ka Rashifal 15 May 2021: सिंह, धनु, मकर, मीन को होगा धन लाभ

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज न्यायाधिपति भगवान शनिदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शनिवार 15 मई 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में । […]

You May Like

Subscribe US Now