पानी से भरे ड्रम में डूबने से ड़ेढ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

नाहन :- उपमंडल पांवटा साहिब के बरोटीवाला में एक ड़ेढ़ वर्षीय बच्चे के बाथरूम में पानी के ड्रम में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पांवटा साहिब के बरोटीवाला में सुल्तान सिंह अपने परिवार के साथ घर पर था की उनका डेढ़ साल का बेटा दिनेश बाथरूम में गया जहां पर एक पानी का ड्रम भरा हुआ था बच्चा पानी के ड्रम में लटका और उस में गिर गया।

जब काफी देर तक बच्चा परिजनों को कमरें में नहीं दिखा तो पिता सुल्तान ने बच्चे को बाथरूम में देखा की बच्चा पानी के ड्रम में बेहोशी के हालत में पड़ा हुआ था तो उन्होंने तुरंत बच्चे को ड्रम से निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की एक ड़ेढ़ वर्षीय बच्चे के पानी के ड्रम में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विदेशी मेहमान दुर्घटना में घायलकार और बाइक में हुई टक्कर

विदेशी मेहमान दुर्घटना में घायलकार और बाइक में हुई टक्कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भर्ती चंबा÷पठानकोट चंबा हाईवे मार्ग पर एक बाइक की गलत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई जिस कारण बाइक चालक घायल हो गया घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस सेवा […]

Subscribe US Now