19 जुलाई से बुलाया जा सकता है मानसून सत्र, सांसदों को लेनी होंगी वैक्सीन की दोनों डोज

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 31 Second

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो सकता है। इसके बाद यह 13 अगस्त तक चल सकता है। संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीपीए) ने 19 जुलाई से 13 अगस्त के बीच मानसून सत्र रखने की सिफारिश की है। इसके लिए सरकार की तरफ से सांसदों को सत्र शुरू होने से पहले वैक्सीन की दोनों डोज लेने के लिए कहा गया है। सूत्रों की माने तो एक महीने तक चलने वाले मानसून सत्र के दौरान 20 बैठकें होने की संभावना है । आमतौर पर संसद का मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होता है और स्वतंत्रता दिवस से पहले समाप्त होता है ।

सूत्रों ने बताया कि संसदीय मामलों संबंधी मंत्रिमंडल समिति ने इस सत्र की अवधि को लेकर सिफारिश की है। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान संसद परिसर में कोविड से जुड़े सभी प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद की जाती है कि सत्र के दौरान परिसर में प्रवेश करने वाले तब कोविड रोधी टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके होंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीखंड यात्रा पर निकले युवकों का रेस्केयू जारी

कुल्लू: श्रीखंड यात्रा पर निकले युवकों का रेस्क्यू जारी है। प्रशासन को सूचना मिलते ही आज सुबह रेस्क्यू टीम को घटना स्थल पर भेज दिया गया है। एक युवक द्वारा पुलिस को पार्वती बाग से सूचित किया गया था कि 5 युवक श्रीखंड यात्रा पर निकले हैं। इसमें से एक […]

You May Like

Subscribe US Now