श्रीखंड यात्रा पर निकले युवकों का रेस्केयू जारी

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second

कुल्लू: श्रीखंड यात्रा पर निकले युवकों का रेस्क्यू जारी है।

प्रशासन को सूचना मिलते ही आज सुबह रेस्क्यू टीम को घटना स्थल पर भेज दिया गया है। एक युवक द्वारा पुलिस को पार्वती बाग से सूचित किया गया था कि 5 युवक श्रीखंड यात्रा पर निकले हैं। इसमें से एक युवक की फिसलकर गिरने से गर्दन में चोट आई है। इसके पश्चात प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेज दिया। रेस्क्यू टीम द्वारा जारी सूचना के अनुसार फिसलकर गिरने वाले युवक की मृत्यु हो चुकी है। अन्य लोगों को भी रेस्क्यू किया जा रहा है।एसडीएम आनी चेत सिंह का कहना है कि प्रशासन को आज सुबह सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना कर दी गई है। बचाव कार्य जारी है। युवकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि श्रीखंड यात्रा पर चोरी छिपे न जाएं। सरकार और प्रदेश आपदा प्राधिकरण की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार इस साल श्रीखंड यात्रा नहीं होगी। इस यात्रा का रास्ता काफी लंबा और जोखिम पूर्ण है। इस यात्रा से पूर्व में की जाने वाली कोई भी तैयारी कोविड 19 की वजह से नहीं हो पाई है। इसलिए इस यात्रा पर चोरी छिपे न जाएं। इसमें जान का जोखिम है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों की आय को दोगुना करने के लिए राज्य में प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा है बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कृषि विभाग की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा रिलायलाइजेशन ऑफ मिशन नैचुरल फार्मिंग अमंग स्माॅलहोल्डर्ज विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वैबिनार को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा […]

You May Like

Subscribe US Now