आज का राशिफल 22 अगस्त 2021 Aaj Ka Rashifal 22 August 2021 :आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, ये रहेंगे कामयाब

Vivek Sharma
0 0
Read Time:11 Minute, 13 Second

22 अगस्त 2021 रविवार का दिन विशेष है. इस दिन रक्षाबंधन का पर्व है. पंचांग के अनुसार आज श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. चंद्रमा मकर राशि में रहेगा. आज धनिष्ठा नक्षत्र है और शोभन योग का निर्माण हो रहा है. धन और व्यापार के मामले में आज का दिन मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल.

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के नये अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग भी बन सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। परिवार में विवाद होने की संभावना है। परिजनों से बहस भी हो सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आपको खुशखबरी मिलेगी। दिन अच्छा बीतेगा। आपको कारोबार में लाभ होगा। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। रिश्तेदारों की ओर से कुछ जरूरी सूचना मिल सकती है। छात्रों को लाभ होगा। किसी को उधार देना पड़ सकता है।  शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। वित्तीय निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। बुजुर्गों की तबियत बिगड़ सकती है। योग-व्यायाम को अपना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दफ्तर में ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। 

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए कठिन परिश्रम से स्वयं अपने कार्यों को निपटाएं। सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। निवेश का कारोबार लाभदायक रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का माहौल भी सुखमय रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

परिवार के किसी सदस्य की मदद से आपको लाभ होग। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने बाहर जाना पड़ सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी। कार्य आगे बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। आलस्य न करें। आज अपनी ज्यादातर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सुख-संपन्नता बनी रहेगी। मानसिक रूप से बेहद शांत रहेंगे। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्यार बढ़ेगा। आज कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है ।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

  व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। कारोबार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। निवेश से बचें। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस करेंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

दिनभर सकारात्मक रहेंगे। रिश्तेदारों से विवाद दूर होने की संभावना है। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। कार्यस्थल का तनाव दूर होगा। दिनभर कई लोगों से मुलाकात होगी। धन-संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। आपको लाभ होगा। छात्रों की परिश्रम करना होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। उधार की रकम वापस मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। बाहर का खाने से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अपनी तबीयत का विशेष ध्यान दें। सोच-समझकर काम करें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। क्रोध की अधिकता रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने में समय बिता सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आपके व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे। स्वभाव में मधुरता रहेगी। अनिश्चितता दूर होगी। कर्ज की रकम वापस कर पाएंगे। धन लाभ होगा। गोपनीय चर्चा हर किसी के सामने न करें। फैसले लेने में अधीरता न दिखाएं। परिजनों से सामंजस्य बना रहेगा। किसी की वजह से आपको कुछ नुकसान हो सकता है।  अनजान लोगों से दूर रहें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप प्रसन्न रहेंगे। दिन अच्छा बीतेगा। कार्यस्थल पर सराहना होगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी मेहनत करनी होगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। मित्रों की मदद से आपकी कुछ समस्या दूर होगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। दफ्तर किसी सहयोगी से अनबन होने की आशंका है। कार्यस्थल पर तनाव रहेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्याथियों के समय अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपको  मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। आपको धन लाभ होने की संभावना है। यात्रा को टालने का प्रयास करें। कार्य पूरा करने में आलस्य न करें। संतान पक्ष से लाभ होगा। विरोधियों पर हावी रहेंगे। आपको खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। आज का दिन अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने पुस्तक का विमोचन किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रसिद्ध लेखिका, कहानीकार और फिल्म निर्माता डाॅ. देव कन्या ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक ‘मोहरा’ का विमोचन किया। पुस्तक हिमाचल प्रदेश में प्रचलित परम्पराओं को उजागर करने वाली दस कहानियों का एक सुन्दर संग्रह है। मुख्यमंत्री ने लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा […]

You May Like

Subscribe US Now