सिक्योरिटी गार्ड के 200 पद के साक्षात्कार 20 से 22 सितंबर तक

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second
  • 21 से 37 वर्ष तक की आयु के कम से कम दसवीं पास पुरुष और महिला अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं
  • अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर सम्पर्क कर सकते हैं.

हमीरपुर : पंजाब के सरहिंद स्थित मैसर्स सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड के 200 पद भरने जा रही है. इन पदों के लिए 20 सितंबर को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में, 21 को उप रोजगार कार्यालय नादौन और 22 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में सुबह साढे दस से दोपहर 2 बजे तक साक्षात्कार लिए जाएंगे.

जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि 21 से 37 वर्ष तक की आयु के कम से कम दसवीं पास पुरुष और महिला अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को 12,500 से 16,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा. सुधा सूद ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है. यदि किसी अभ्यर्थी को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजग़ार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के साथ अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में निर्धारित तिथियों को साक्षात्कार में भाग ले सकता है.

जिला रोजगार अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों से कोरोना महामारी के संदर्भ में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने की अपील की है. अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर सम्पर्क कर सकते हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 17 सितंबर 2021 Aaj Ka Rashifal 17 September 2021: शुक्रवार का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, धन लाभ के संकेत

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में […]

You May Like

Subscribe US Now