12 अगस्त 2021 का राशिफल: कैसा रहेगा गुरुवार का दिन जानिए अपनी राशि का राशिफल

Vivek Sharma
0 0
Read Time:10 Minute, 50 Second

आज सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र व चन्द्रमा कन्या राशि में है। सूर्य चन्द्रमा की राशि कर्क में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर धनु व मीन राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुंभ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

व्यवसायी कुछ योजनाएं बना सकते हैं. आप में से कुछ साझेदारी से बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आप अपने संपर्कों को बढ़ाएंगे और कुछ लाभकारी संपर्क भी स्थापित करेंगे. आर्थिक रूप से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा. आय में वृद्धि होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है. घरेलू मोर्चे पर सामंजस्य रहेगा और शादी या जन्म या धार्मिक समारोह जैसे कार्यक्रम मनाया जा सकता है.

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

किस्मत आपके साथ रहेगी. रुके हुए काम जल्दी पूरे हो सकते हैं. जो काम आप काफी समय से करने की सोच रहे हैं, वो कर लेंगे. किसी बोझ या अनचाहे साथी से भी आपको छुटकारा मिल सकता है. अचानक इनकम बढ़ेगी. किसी उलझी हुई स्थिति को सुलझाने में आप सफलरहेंगे. अपने प्रेमीजनों की जरूरतों और उनकी बातों को समझने की कोशिश करें. धार्मिक स्थान पर भी जाने का मन बना सकते हैं.

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

माता का स्वास्थ्य आपके लिये चिंता का सबब बन सकता है. अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें और समस्याओं को हल करने के लिए ठण्डे दिमाग़ से सोचें. आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. बेचैनी रहेगी. थकान महसूस होगी. यात्रा के दौरान ही कई नई बातें आपको पता चल सकती है. विवाह संबंधी चर्चा हो सकता है. घर में माता पिता का आज आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपके सहकर्मी समूह के मध्यआपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है. व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी. आपकी आमदनी बढ़ेगीऔर आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नविन रास्ते रास्ते भी मिलेंगे. भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है. आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा. आज आपको अपने या पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है. दुर्घटनाएँ हो सकती हैं इसलिए वहां सावधानी से चलाएं.

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आपको नए मौके भी मिलेंगे. रोजमर्रा के काम आज आसानी से पूरे हो जाएंगे. जो व्यक्ति करियर या सामाजिक संबंधों के लिहाज से आपके लिए खास है, वह आपसे प्रभावित हो सकता है. जिससे आपकी सैलेरी या इनकम भी बढ़ सकती है. आज किए गए कामों से आपको पदोन्नति मिल सकती है. कोई नया काम करने के बारे में भी प्लानिंग कर सकते हैं. परिवार और आसपास के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी. दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा. वाहन सुख भी मिलेगा.

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आप ताजगीपूर्ण सुबह के साथ दिन का आरंभ करेंगे. दौड़-भाग के बावजूद आपको अच्छा परिणाम नहीं मिल पाएगा. उत्साह तथा प्रसन्नता में वृद्धि होगी. यात्रा लाभदायक रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. अपने कामकाज में कुछ ज्यादा ही व्यस्त हो सकते हैं. जिससे कुछ मामलों में आपको नुकसान हो सकता है. सेहत को लेकर सावधान रहें. पैसे कमाने के कुछ नए अवसर आज आपको मिल सकते हैं.

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

यह अधिक अनुकूल अवधि नहीं है, स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आप कुछ पुरानी बीमारियों से प्रभावित हो सकतें हैं या आपको कुंद दर्द सहना पड़ सकता है. गुप्त समस्याएं और मलत्याग मार्ग की रुकावट आपको बीमार कर सकती हैI आर्थिक सन्दर्भ में धन की रुकावट के आपके असंतोषजनक का कारण हो सकती है. कार्यस्थल पर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए आपको कृतसंकल्प रहने की आवश्यकता है.एक एजेंट के रूप में, प्रॉपर्टी-डीलर, सर्वेक्षक, कर-सलाहकार या औद्योगिक सलाहकार के रूप में आप अतिरिक्त आय अर्जित कर सकतें हैं.

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आप कोई भी निर्णय लेने से पहले ठीक से विचार कर लें. किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना हैं. कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा. पारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान दें. स्वास्थ्य के कारण मन उदास रह सकता है. परिवार में मतभेद से मन दुखी हो सकता है. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. सामाजिक कार्य सफल रहेंगे. स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

फायदे की स्थिति बन सकती है. आज पैसों से जुड़े सारे काम कर लें. जो आप करना चाह रहे हैं. फालतू खर्चों से बच सकते हैं. अपनी दिनचर्या में सुधार करेंगे. कोई सूचना या कोई विचार कहीं से आपके दिमाग में आ सकता है. कुछ नया करने की कोशिश करें. आप बहुत हदतक सफल हो सकते हैं. यात्रा का विचार बनेगा या ऐसी स्थिति भी बन सकती है कि यात्रा करनी जरूरी हो जाएगी. धन लाभ होगा. परेशानियां खत्म हो सकती हैं.

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

 आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है. आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपके आराम में शामिल होंगे. आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन जीएंगे; परिवार में उत्सव हो सकता है. आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा. आप अपने घर के निर्माण के लिए अथवा कुछ नवीकरण करने के लिए अत्यधिक धन कर सकते हैं.

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं. संतान और घर-परिवार के मामले में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है. आज करीबी लोगों से महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत हो सकती है. पैसों का फायदा भी हो सकता है. निवेश की कोई प्लानिंग भी बनेगी. कई लोगों के साथ आपकी काफी बातचीत हो सकती हैं. बात-बात में ही किसी व्यक्ति से आपके संबंध गहरे हो जाएंगे. आज उतना ही पैसा निवेश करें, जितना कर सकते हैं. सितारे बिजनेस में अपना असर दिखाना शुरू कर देंगे.

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों पर गौर नहीं करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है. काम में आपकी दिलचस्पी बढ़ेंगी जिसकी वजह आपको खुशी होगी. अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है. नौकरी मनोनुकूल रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें. कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला किन्नौर में हुए लैंडस्लाइड में अभी तक मलवे से निकाले घायलों व मृतकों की सूची

शिमला: जिला किन्नौर में हुए लैंडस्लाइड में अभी तक मलवे से निकाले घायलों व मृतकों की सूची Post Views: 1,090

You May Like

Subscribe US Now