आज का राशिफल 21 जुलाई 2021, Aaj Ka Rashifal 21 July 2021 : ये कलह से रहेंगे परेशान, इन्हें मिलेगा किस्मत का साथ

Vivek Sharma
0 0
Read Time:11 Minute, 14 Second

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान श्री गणेश जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। बुधवार 21 जुलाई 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार?

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। सगे संबंधियों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। जोखिम न लें। किसी काम  को नहीं टालें। किसी जिम्मेदारी को टालने से बचें। दिनचर्या में परिवर्तन लाना  होगा। परिवार की समस्या का समाधान होगा। सावधानी से बातचीत करें। धन लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। व्यवसाय आगे बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पूर्व के निवेश से अच्छी खासी इनकम होगी। तबियत बिगड़ सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। जीवन को नई दिशा मिलेगी। नौकरी मिलेगी। सामाजिक काम सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। मन सकारात्मक रहेगा। किसी से विवाद न करें। कर्ज देने से बचें। कानूनी मामले फिलहाल लंबित रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है। किसी की बातों में न आएं। आज किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन यह दिक्कत दूर हो जाएगी। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा। गैरजरूरी कार्यों में समय नष्ट होगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आपकी सराहना होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ होगा। निवेश कर कर सकते हैं। मित्रों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। ईश्वर की आराधना करेंगे। बुजुर्गों की सेवा करें। जरूरतमंदों की मदद करें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। सेहत ठीक रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। नया खर्च सामने आने से आपका बजट प्रभावित होगा। काराेबार की स्थिति ठीक रहेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवनाथी की मदद से कई कार्य पूरे होंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कैरियर से जुड़ा लाभ होगा।  उधार देते समय सतर्कता बरतनी होगी। कानूनी मामले फिलहाल लंबित रहेंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत ठीक रहेगी। विद्यार्थियों की समस्याओं का हल निकलेगा।  व्यस्तता रहेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। जोखिम से जुड़े कार्यों को करने से बचना होगा।  कार्यस्थल पर नए मौके मिलेगे। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

लाइफ पार्टनर के साथ मधुरता रहेगी। तरक्की के  प्रयास सफल होंगे। ऑफिस का माहौल सुखद रहेगा। संतान पक्ष की जरूरतों को पूरा करेंगे।  आपकी सेहत ठीक रहेगी। खानपान का ध्यान रखना होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज का दिन शानदार रहेगा। आपकी पुराने मित्रों के अलावा रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कारोबार में प्लान बना सकते हैं।  रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करेंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। नए खर्च के सामने आने से दिक्कत बढ़ेगी। कारोबारियों को लाभ होगा। विद्यार्थी खुश रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। किसी बात को लेकर उलझन हो सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।  उधार देते समय बेहद सावधान रहें। जोखिम से जुड़े कार्यों के दौरान सावधान रहें। आप यात्रा को टालें। धर्म-कर्म की ओर रूझान रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है।  तनावग्रस्त हो सकते हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। जीवनसाथी का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों के लिए दूसरे शहर जा सकते हैं।  कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। निवेश न करें।। माता-पिता की सेवा करें। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। युवाओं को परीक्षा की तैयारी के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। किसी जिम्मेदारी के पूरे नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। धैर्य रखना होगा। किसी संबंधी से विवाद होने की आशंका है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सेहत बिगड़ सकती है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आप काफी खुश रहेंगे। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। वाणी पर काबू रखें।  किसी के मामले को लेकर कलह हो सकता है। निवेश से फायदा होगा।  तनावरहित रहेंगे। युवा वर्ग को लाभ होगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। खुशखबरी मिल सकती है। युवाओं को  कामयाबी मिलेगी। आपकाे किस्मत का साथ मिलेगा। आपके ज्यादातर काम पूरे हो जाने से आप बेहद सकारात्मक महसूस करेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहद अच्छी रहेगी। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। परिवार की जरूरतें पूरी करेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। विरोधी शांत रहेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। धर्म-कर्म में लगेंगे। जरूरतमंदों की मदद करें। मानसिक शांति रहेगी। आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक काम के चलते थकान और कमजोरी महसूस करते हैं। सेहत को लेकर ध्यान दें। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन  शानदार रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नई जानकारी मिलेगी। आपकी ज्यादातर दिक्कतें दूर होंगी। धनलाभ होने की संभावना है। किस्मत का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ  धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। ऑफिस का माहौल सामान्य रहेगा। छात्रों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सेहत ठीक रहेगी। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

तनाव लेने से बचें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी से विवाद के कारण आपका मन विचलित रहेगा। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। नशापान से बचें।  आपको खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों की समस्या का समाधान होगा। ऑफिस में किसी सहयोगी से मतभेद हो सकते हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी की मदद मिलेगी।  आपकी कुछ परेशानी दूर होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जोखिम से जुड़े कार्यों को टालें। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपको लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। नया काम शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। किसी से भी लेनदेन करते समय  पूरी तरह जांच पड़ताल करें। कैरियर से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। संतान पक्ष बेहद खुश रहेगी। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। विरोधी से सावधान रहें। जोखिम वाले कार्य करते समय सतर्क रहें। निजी बातें किसी से शेयर न करें। सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आप यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल में लागू हो गया नया मोटर व्हीकल एक्ट, नियमों का उल्लंघन करने पर अब लगेगा इतना जुर्माना

शिमला।। हिमाचल सरकार ने नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू कर दिया है। मंगलवार को परिवहन विभाग ने संशोधित जुर्माने और कंपाउंडिंग लिमिट के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन जेब पर भारी पड़ने वाला है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर अब भारी […]

Subscribe US Now