आज का राशिफल 20 अगस्त 2021 Aaj Ka Rashifal 20 August 2021 :आज धन के मामले में इन राशियों का किस्‍मत दे रही है साथ

Vivek Sharma
0 0
Read Time:11 Minute, 24 Second

श्रावण शुक्ल पक्ष –  त्रयोदशी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने के साथ ही आयुष्मान योग रहेगा। आज सर्वार्थसिद्धि योग और रवियोग रहेगा। चंद्र का गोचर मकर राशि पर होगा। जानिए आज शुक्रवार को मां लक्ष्मी जी  की कृपा किन जातकों पर होगी। आइए यहां जानते हैं। शुक्रवार 20 अगस्त 2021 के राशिफल के बारे में…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। किसी  प्रोग्राम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। शारीरिक शिथिलता रहेगी। सामाजिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी को उपहार दें। किसी अनहोनी की आशंका हो सकती है। सेहत  का ध्यान रखें। लापरवाही न करें। सरकारी काम में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर आएंगे ।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

कर्ज की वसूली हो सकती है। व्यावसायिक प्रवास सफल रहेगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। कोई समस्या आ सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है, लापरवाही न करें। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। व्यवस्था में दिक्कत होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। क्रोध पर काबू रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि की आशंका बन सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

व्यापार में सुगमता रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आनंद और उल्लास के साथ जीवन व्यतीत होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट व रोग से हानि संभव है। जीवनसाथी की सेहत संबंधी चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। व्यावसायिक प्रवास हो सकता है। काम में अनुकूलता रहेगी। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। बड़ा लाभ होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पुराना रोग दिक्कत का कारण बन सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही बिल्कुल न करें। दुर्घटना आशंका बनती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से  ठेस पहुंच सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। आय में अनिश्चितता रहेगी, धैर्य रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। किसी काम मेें जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद की योजना सफल रहेगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रमाद न करें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

  कामकाज में अधिक ध्यान देगा पड़ेगा। अच्छी खबर मिल सकती है। भागदौड़ रहेगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा। समय पर ऋण चुका पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर मनोनुकूल लाभ होगा। निवेश शुभ फल देगा। समाज में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिल सकती है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

व्यस्तता के चलते सेहत को नजरअंदाज न करें। बेवजह विवाद हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम तय हो सकता है। आंखों का  विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शासकीय कामकाज में अनुकूलता रहेगी। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। लाभ के अवसर आएंगे। जोखिम न लें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आप किसी की बातों से प्रभावित हो सकते हैं। आज आपका दिन ठीक रहेगा। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। बुजुर्गों की सलाह आपकी राह आसान करेगी। आपको अचानक धनलाभ हो सकता है। इससे आप की कुछ दिक्कतें दूर होंगी। आप अपने शत्रुओं से सावधान रहें। कमर दर्द की दिक्कत हो सकती है। किसी की बात आपकी सोच में परिवर्तन कर सकती

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नया काम बुजुर्गों की सलाह से ही करें। आज का दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक कामों में मित्रों के साथ घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलेगी। सेहत से जुड़ी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बना रहेगा।आज किसी को उधार न दें। कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। आंखों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। नए काम के लिए आज का दिन शुभ है। यात्रा के दौरान कुछ दिक्कतें हो सकती है।व्यवसायियों के लिए आज का दिन चिंतादायक रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहद ही शुभ है। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंद कर विश्वास न करें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

नई जिम्मेदारी मिलने से पुराने काम प्रभावित होंगे। इससे मानसिक अस्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर में कुछ शुभ कार्य हो सकते हैं।  आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नए मौेके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए भौतिक संसाधन खरीद सकते हैं। छात्रों को सफलता  मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कारोबार की दृष्टि से आज का दिन बेहतर है। दंपत्ति के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। दफ्तर का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है। पैरों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। आपको कुछ जरूरी सूचना मिलेगी। काम में देरी होगी। परिजनों का साथ रहेगा। आपको अधिक कर्मठ होने की जरूरत है। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। प्रेमियों के बीच का रिश्ता प्रगाढ़ होगा।सेहत सामान्य रहेगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरे होंगे। शांति मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। शालीन व्यवहार बनाए रखें। छात्रों को आज सफलता मिलेगी। निजी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें। परिवार के साथ संबंध में मजबूती आएगी।  यात्रा पर जाने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन आनंददायक रहेगा। विरोधी आपको किसी प्रकार की क्षति  नहीं पहुंचा पाएंगे। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। कारोबार में उन्नति करेंगे। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Petrol Diesel Price :पेट्रोल की नई कीमतें जारी, लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ डीजल

बुधवार से ही डीजल के दाम घटने शुरू हुए हैं. कच्‍चे तेल के भाव में बढ़ोतरी और भारी भरकम टैक्‍स की वजह से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्‍तर पर हैं.  पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) की घटती-बढ़ती कीमतों असर सीधा हमारी जेब पर होता है. इसलिए हमारी नजरें […]

You May Like

Subscribe US Now