25 भक्त ही जा पाएंगे मणिमहेश यात्रा पर छड़ी के साथ : चंबा प्रशासन ने दी मंजूरी

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा में छडिय़ों के साथ यात्रियों को एक सीमित संख्या में आने की अनुमति
पवित्र मणिमहेश यात्रा का आयोजन इस वर्ष 30 अगस्त से 12 सिंतबर तक चलेगा

मणिमहेश न्यास में हरेक छड़ी के साथ महज 25 लोगों को ही डल झील की ओर जाने की अनुमति देने का फैसला लिया है। साथ ही पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर की छडिय़ों के साथ आने वालों को आरटीपीसीआर की नेगटिव रिपोर्ट और वैक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य की है। कोविड की नेगटिव रिपोर्ट न होने की सूरत में यात्री को जाने की अनुमति नहीं होगी। खबर की पुष्टि एडीएम भरमौर एवं मणिमहेश न्यास के अध्यक्ष डा. संजय कुमार धीमान ने की है।

इस दौरान यात्रियों को मणिमहेश जाने की अनुमति नहीं होगी। इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हड़़सर रोड पर प्रंघाला में पुलिस की चैकपोस्ट बनाई है। न्यास ने स्पष्ट किया है कि छडिय़ों और शिव चेलों के अलावा किसी को भी मणिमहेश जाने की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई यात्री भरमौर तक पहुंच भी जाता है, तो उसे बीच रास्ते से लौटा दिया जाएगा। एडीएम भरमौर डा. संजय कुमार धीमान ने बताया कि प्रत्येक छड़ी के साथ 25 लोगों को ही डल की ओर जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा डल की ओर छड़ी के साथ जाने वाले यात्रियों को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर की रिपोर्ट पेश करनी होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अफगानिस्तान में फंसे 600 से ज्यादा भारतीय लौटे वतन, सरकार ने बताए ताजा हालात

हम ज़्यादातर भारतीयों को वापस ले आए हैं लेकिन सबको वापस नहीं लाए हैं। हम कुछ अफ़ग़ान नागरिकों को भी लाए हैं जो इस समय भारत आना चाहते थे।सरकार जल्दी से जल्दी लोगों की पूरी वापसी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है: विदेश मंत्री एस.जयशंकर विदेश मंत्री डा. […]

Subscribe US Now