मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों और सवा लाख पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) की 6 प्रतिशत किस्त जारी करने का एलान किया

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second

Independence Day 2021: 75वें राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों और सवा लाख पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) की 6 प्रतिशत किस्त जारी करने का एलान कर बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते की किस्त जारी होगी। कोविड काल में किस्तें फ्रीज करने की वजह से महंगाई भत्ता एक जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2021 तक लंबित है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के वीरों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। कोविड काल में भी प्रदेश का विकास नहीं रुका। वैक्सीनशन में हिमाचल देश में पहले नंबर पर है। इसके लिए सभी कोविड वारियर बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करने वाला पहला प्रदेश बने, हम इस ओर अग्रसर हैं। सत्ता संभालने के बाद बदले की भावना से काम नहीं किया। कोविड काल मे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में मंडी पहले नंबर पर आया, इसके लिए पीडब्ल्यूडी को बधाई देता हूं। आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि मंडी में पहली बार राज्यस्तरीय समारोह हुआ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

हिमाचल प्रदेश में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अमृत महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला और उप-मण्डल स्तर पर भी समारोह आयोजित किए गए। ध्वजारोहण के साथ-साथ पुलिस, गृह रक्षक, एसएसबी, आइटीबीपी के जवानों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट समारोह के मुख्य आकर्षण रहे। […]

You May Like

Subscribe US Now