हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second

गुरुवार सुबह जारी हुए बुलेटिन में येलो अलर्ट 21 से 23 अगस्त तक के लिए बताया गया है। 

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। शनिवार से प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 से 23 अगस्त तक के लिए चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश भर में 25 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

गुरुवार को प्रदेश में बारिश नहीं हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को जारी बुलेटिन में गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। गुरुवार सुबह जारी हुए बुलेटिन में येलो अलर्ट 21 से 23 अगस्त तक के लिए बताया गया है। 

  
उधर, प्रदेश में 13 से 19 अगस्त के दौरान 75 फीसदी कम बादल बरसे। इस एक सप्ताह के दौरान 15.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई जबकि इस अवधि में 62.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। मानसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य से 22 फीसदी कम बादल बरसे हैं। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला जिला में सामान्य से अधिक बारिश हुई है जबकि अन्य जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे हैं। 

प्रदेश में मानसून सीजन का आगाज मूसलाधार बारिश के साथ हुआ था। मानसून सीजन के दौरान समूचे राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन जुलाई माह के आखिरी दिनों व अगस्त में मानसून के कमजोर होने से राज्य में अभी तक सामान्य से कम बारिश आंकी गई है। समूचे राज्य में सामान्य से कम बारिश हुई है, इसमें आगामी दिनों के दौरान बढ़ोतरी आने की संभावना जताई जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल: सभी स्कूल अब 30 अगस्त तक बंद रहें, आदेश जारी

सभी स्कूल अब 30 अगस्त तक बंद रहें, आईटीआई और कोचिंग सेंटर पूर्व की तरह खुले रहेंगे हिमाचल प्रदेश में सभी स्कूल अब 30 अगस्त तक बंद रहेंगे। सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को सरकारी अवकाश को छोड़कर स्कूलों में नियमित तौर पर आना अनिवार्य रहेगा। शिक्षक स्कूलों से ही […]

Subscribe US Now