चार दिन से फरार नेपाली, हत्या का आरोपी हाथ आया

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second

पुलिस ने हत्या के मामले में नेपाली मजदूर को सोमवार को कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया है। यह वह शख्स है, जिसने 4 दिन पहले सेब के एक बगीचे में मामूली झगडे के बाद साथ काम करने वाले बिहार के एक मजदूर की सरिया मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बेटे और बेटी को लेकर फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक पिछले 4 दिन से फरार यह युवक जंगल में छिपकर बैठा था।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की गड़सा घाटी के खणी गांव में गुरुवार देर रात बिहार के रामचंद नामक एक मजदूर की हत्या कर दी गई। वह यहां सेब के बगीचे में काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार खणी गांव में सेब के एक बगीचे में दो नेपाली और तीन बिहारी युवक काम करते थे। गुरुवार देर रात इनमें से परिवार के साथ रह रहा नेपाली युवक खड़ग बहादुर शराब के नशे में साथ में रह रहे बिहार के रामचंद और उसके साथी के कमरे में चला गया। किसी बात को लेकर रामचंद के साथ उसकी कहासुनी हो गई। रामचंद ने खड़ग सिंह के सिर पर तवा दे मारा। इसके बाद खड़ग बहादुर ने सरिये से दो बार वार किया। इससे रामचंद की मौत हो गई। इस घटना के बाद नेपाली खड़ग बहादुर अपने कमरे में आया। उसके बाद अपनी पत्नी को बुरी तरह घायल करके अपने बेटे और बेटी को साथ लेकर फरार हो गया।

शुक्रवार को सूचना के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 452, 302 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी खड़ग बहादुर की तलाश शुरू कर दी थी। 4 दिन के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कहा जा रहा है कि खड़ग बहादुर अपने बेटे और बेटी के साथ पिछले 4 दिन से जंगल में छिपा बैठा था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में 3000 स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत मिला 3 करोड़ का ऋण: सुरेश भारद्वाज

 पार्षदों, अधिकारियों की सहायता से स्ट्रीट वेंडर्स तक इस योजना को पहुंचाया जाएगा      शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 3000 से अधिक लाभार्थियों को 3 करोड़ रुपये का गारंटी मुक्त ऋण दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब पार्षदों की […]

You May Like

Subscribe US Now