मुख्यमंत्री ने पूजा सोनी और साक्षी को आर्थिक सहायता प्रदान की

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला बिलासपुर की तहसील घुमारवीं के गांव कोठी निवासी पूजा सोनी और जिला मण्डी की तहसील सरकाघाट के गांव रामनगर की साक्षी के परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें सहायता प्रदान कर उच्च मानवीय मूल्यों का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री को अपनी वर्तमान आर्थिक स्थिति से अवगत करवाते हुए साक्षी ने कहा कि वह गरीब परिवार से सम्बन्ध रखती हैं। उनके पिता मजदूरी करते हैं जबकि मां बीमार रहती हैं। वह और उनकी बहन महक अपनी पढ़ाई आगे जारी रखना चाहती हैं परन्तु धन के अभाव ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई हो रही है। इसी प्रकार की आर्थिक तंगी की समस्या को लेकर पूजा सोनी जब मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिलीं तो मुख्यमंत्री ने उन्हें भी निराश नहीं किया। पूजा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी दिव्यांग है। उन्होंने कहा कि आजीविका का कोई निश्चित साधन न होने के कारण उन्हें बेटी का ईलाज करवाने में मुश्किल हो रही है। मुख्यमंत्री ने पूजा और साक्षी की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। पूजा और साक्षी ने इस आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2 अक्तूबर से आरंभ होगी स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्राः जय राम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य सरकार इस वर्ष 2 अक्तूबर से स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा का आयोजन करेगी। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आयोजित स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता […]

You May Like

Subscribe US Now