प्रदेश सरकार ने किया राज्यपाल के सम्मान में हाई-टी का आयोजन

Vivek Sharma
0 0
Read Time:4 Minute, 26 Second

देश सरकार ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के सम्मान में आज पीटरहाॅफ में हाई-टी का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पारम्परिक हिमाचली टोपी और शाॅल तथा भारतीय और बौद्ध संस्कृति की प्रतीक थंका पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बहुत ही सुंदर प्रदेश है और यहां के लोग परिश्रमी, विकासशील और संतोषी हंै। लोगों के मन में बहुत पवित्रता, भोलापन व अपनापन है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को छोड़कर जाना उनके लिए बहुत ही भावुक क्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के अपार स्नेह की यादें अपने साथ लेकर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस दौरान हर वर्ग, सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं और सभी संगठनों का तथा सरकार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उन्हें भरपूर सहयोग मिला है।श्री दत्तात्रेय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार अच्छा कार्य कर रही है। इन दो सालों में उन्होंने जिन हिस्सों का दौरा किया, विकास की दस्तक को अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रही है कि पर्यटन, कौशल विकास और टेक्नौलाॅजी पर अधिक फोकस रहे। उन्होंने कहा कि भविष्य में स्वास्थ्य संसाधनों को और सुदृढ़ करना है और इसे ग्रामीण क्षेत्र तक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि राज्य को विशेषकर पर्यावरण पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। यहां के वन राज्य की शोभा हैं इसलिए हरित आवरण को बढ़ना चाहिए।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के 1 वर्ष और 10 महीने के कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश को उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त कि की निवर्तमान राज्यपाल को भी इस छोटे से पहाड़ी राज्य का सुखद अनुभव प्राप्त हुआ होगा।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य के राज्यपाल के रूप में बंडारू दत्तात्रेय जैसे सज्जन और कर्मयोगी व्यक्तित्व पर प्रदेश और प्रदेशवासियों को गर्व है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने निवर्तमान राज्यपाल को भी उनके द्वारा प्राप्त स्नेह और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करने के साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, वन मंत्री राकेश पठानिया, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व जे.सी. शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सामान्य प्रशासन के सचिव देवेश कुमार, महाधिवक्ता अशोक शर्मा तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 12 जुलाई 2021, Aaj Ka Rashifal 12 July 2021: जानिए किन्हें मिलेगा किस्मत का साथ

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान महादेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। सोमवार 12 जुलाई 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक […]

You May Like

Subscribe US Now