शिमला में चंबा के पूर्व विधायक के घर चोरी का मामला सामने आया

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second

शिमला में चंबा के पूर्व विधायक बीके चौहान के टॉलैंड स्थित निजी आवास में चोरी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है पूर्व विधायक के घर की खिड़की तोड़कर चोर मकान के अंदर घुस गए. उनका यह घर पिछले पांच छह महीनों से बंद पड़ा हुआ था और घर का केयर टेकर जब पहुंचा तो कमरे के अंदर सामान बिखरा पाया. केयर टेकर ने बताया कि उसने कपड़ों के अलावा बिस्तर व अन्य बर्तन इत्यादि जगह जगह बिखरे पाया हालांकि किसी सामान के चोरी होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है.

राजधानी शिमला के छोटा शिमला थाने में इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने सूचना मिलने के तुरंत बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बीके चौहान पूर्व में चंबा विधानसभा क्षेत्र के विधयक रह चुके हैं. उनका यह घर कार्ट रोड के नीचे टालैंड हाउस के पास है. यह मकान पिछले चार-पांच महीने से बंद है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोलन में पुलिस ने दो आरोपियों को चिट्टे के के साथ किया गिरफ्तार

जिला पुलिस निरंतर नशा तस्करों पर शिकंजा कसे हुए हैं। प्रदेश में प्रतिदिन ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें नशे की चीजें बरामद की जाती है।ताजा मामले में पुलिस की एसआईयू टीम ने चिट्टा पकड़ने में सफलता हांसिल की है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। […]

You May Like

Subscribe US Now